भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार – National Awards of india

भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार जैसे भारत रत्न, पद्म पुरुस्कार और वीरता पुरुस्कार के बारे मे बताए हुए है National Awards of india मे 22 पुरुस्कार क्षेत्र एवं राशि के साथ टेबल मे बताए हुए है –

भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार - National Awards of india
National Awards of india

भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार – National Awards of india

भारत रत्न – भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार, पद्म विभूषण – भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार, पद्म भूषण और पद्म श्री क्रमश: तीसरा और चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार है

भारत रत्न –

  • यह कला, साहित्य तथा विज्ञान या बड़े पैमाने पर जनसेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है इसकी शुरुआत 1954 ई मे हुई थी यह 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति के द्वारा दी जाती है इसके मेडल मे पीपल के पत्ते के आकार पर सूर्य का चित्र अंकित रहता है
  • जनता पार्टी द्वारा इस पुरस्कार को 1977 मे बंद कर दिया गया थे, किन्तु 1980 मे दोबारा शुरू होने पर इसे सर्वप्रथम मदर टेरेसा ने प्राप्त किया
  • मरणोंपरान्त सर्वप्रथम लाल बहादुर शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था
  • श्री सत्यपाल आनंद ने राजीव गांधी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की प्रक्रिया को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय मे चुनौती दी थी

पदम पुरस्कार –

पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद दूसरा बड़ा सम्मान है इसे भी भारत रत्न के साथ 1977 मे बंद कर दिया गया था तथा 1980 मे फिर से शुरू किया गया तीन पद्म पुरस्कार है –

पद्म विभूषण :

सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवाओ सहित किसी भी क्षेत्र मे विशेष तथा उल्लेखनीय कार्य के लिए दिये जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है

पद्म भूषण :

किसी भी क्षेत्र मे विशिष्ट कार्य करने के लिए दिये जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है

पद्म श्री :

किसी भी क्षेत्र मे विशिष्ट कार्य के लिए दिये जाने वाला चौथा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है

पुरस्कार क्षेत्र एवं राशि
नोबेल पुरस्कार साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, शांति (सभी 1901 से) एवं अर्थशास्त्र (1969 से) के क्षेत्र मे (7 मिलियन स्वीडिश क्रॉनर)
पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र मे (1917 से, 10000 डालर)
आस्कर पुरस्कार फिल्म क्षेत्र मे (1929 से)
कलिंग पुरस्कार विज्ञान क्षेत्र मे (1952 से; 1000 पौंड)
मान बुकर पुरस्कार साहित्य क्षेत्र मे (1969 से; 60000 पौंड)
ग्रेमी पुरस्कार संगीत के क्षेत्र मे (1958 से)
भारत रत्न कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र मे विशिष्ट सेवा तथा जनसेवा के लिए
दादा साहब फाल्के पुरस्कार फिल्म के क्षेत्र मे (1969 से; स्वर्ण कमल और 10 लाख रुपए)
ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र मे (1965 से; 11 लाख रु)
रैमन मैग्सेसे पुरस्कार सरकारी सेवा, जनसेवा, पत्रकारिता, साहित्य, संचार, अंतर्राष्ट्रीय समझ के क्षेत्र मे (1958 से; 50 हजार डॉलर) एवं 2001 से उद्गामी नेतृत्व के क्षेत्र मे
सरस्वती सम्मान साहित्य के क्षेत्र मे (1991 से, 5 लाख रु)
वाचस्पति पुरस्कार संस्कृत साहित्य मे उत्कृष्ट योगदान के लिए (1992 से; 1 लाख रु)
शंकर पुरस्कार भारतीय दर्शन, संस्कृति तथा कला क्षेत्र मे (1.5 लाख रु)
ब्यास सम्मान साहित्य क्षेत्र मे
कबीर पुरस्कार सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र मे
ध्यानचंद पुरस्कार खेलों मे जीवन भर की उपलब्धिया के लिए (5 लाख रु)
द्रोणाचार्य पुरुस्कार खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र मे (1985 से; 5 लाख रु)
अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र मे (1961 से; 5 लाख रु)
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खेलों मे सराहनीय प्रदर्शन के लिए (1992 से; 7.5 लाख रु)
भटनागर पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र मे (1957 से; 2 लाख रु)
धन्वंतरि पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र मे (1971 से)
बोरलाग पुरस्कार कृषि की पैदावार मे उल्लेखनीय योगदान के लिए (1973 से)

वीरता पुरस्कार –

भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं नौ सेना के वीर और साहसी सैनिकों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाता है इन पदकों का विवरण निम्न प्रकार है –

परमवीर चक्र :

यह वीरता के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार या पदक है, जो थल, जल व वायु मे दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन या आत्म-बलिदान के लिए दिया जाता है यह मेडल या पदक कांस्य का बना होता है, जिस पर एक ओर इन्द्रवज्र अंकित होता है, जबकि दूसरी ओर हिन्दी व अंग्रेजी मे परमवीर चक्र लिखा होता है पदक को सैनिक अपनी कमीज के बाई ओर बैंगनी रंग के रिबन से लगाता है।

महावीर चक्र :

यह दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार या पदक है, जो थल, जल एवं वायु मे दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्टकार्य के लिए दिया जाता है यह पदक स्टेंडर्ड चांडी का बना होता है इसका आकार गोल होता है, जिसके एक ओर पाँच कोण वाले सितारे के बीच मे राष्ट्रचिह्न अंकित होता है, दूसरी ओर कमल तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी मे महावीर चक्र लिखा होता है

वीर चक्र :

यह तृतीय श्रेणी का वीरता  पुरस्कार या पदक है जो थल, जल एवं वायु मे दुश्मनों के सामने साहस, पराक्रम और आत्म बलिदान के लिए दिया जाता है एह पदक भी स्टेंडर्ड चांडी का बना होता है इसके एक ओर पाँच कोण वाला सितारा तथा अशोक चक्र एवं दूसरी ओर दो कमल अंकित होते है पदक को नीली-केसरी पट्टी के साथ पहना जाता है

विशिष्ट सेवा मेडल :

यह सेना के कर्मचारियों को असाधारण तथा उच्च कोटी के विशिष्ट सेवा कार्य के लिए दिया जाता है

अशोक चक्र : यह पदक थल, जल और नभ मे साहस, पराक्रम या आत्म-बलिदान का अत्यंत है सराहनीय कार्य दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है

जीवन रक्षा पदक : डूबने से, आग से या किसी भी तरह से प्राण बचने के लिए प्रदर्शित साहस एवं वीरतापूर्ण कार्यों के लिए यह पदक प्रदान किया जाता है।

1
2
Previous articleभारत के महान व्यक्तियों के उपनाम – Famous indian personalities
Next articleभारत के प्रमुख वाद्ययंत्र – Musical Instrments of india