Use of Modals with rules in hindi pdf download 

Use of Modals with rules in hindi pdf को download करके आप modals का प्रयोग अच्छे से करना सीख सकते हो जो कि Modals class 10 के लिय भी महत्वपूर्ण है –

Use of Modals को सीखने और समझने से पहले Tense और उसका प्रयोग की पहचान कर लेनी चाहिए  

Modals class 10Verb दो प्रकार की होती है –

  1. Lexical Verbs
  2. Auxiliary Verbs

Lexical Verbs : वे verbs जो Sentence में Main verbs के रूप में प्रयुक्त होते है जिसका verb की फर्स्ट form, सेकंड form, थर्ड form, फोर्थ form (ing-form) और फिफ्थ form (s/es form) के रूप में प्रयोग होता है तथा जिसका अर्थ स्वतंत्र होता है, Lexical verb कहलाते है।Auxiliary Verb : वे verbs जो अन्य verb के साथ प्रयुक्त होकर Question, Negative तथा Tense बनाने के साथ-साथ possibility तथा willingness को express करने का कार्य करते है, Auxiliary Verb कहलाते है। इन्हें helping verb भी कहा जाता है। ये तीन प्रकार की होती है –

  1. Primary Auxiliary Verbs : do, does, be, is, am, are, has, have, been, did, was, were, had, shall, will etc..
  2. Modal Auxiliary Verbs : can, could, may, might, shall, should, will, would, must, ought to.
  3. Marginal Auxiliary Verbs : used to, need, dare.

तो चलिए सीखते है – For Example : He is writing a letter. इस वाक्य में He कर्त्ता (Subject), is सहायक क्रिया (Auxiliary Verb), write मुख्य क्रिया (Main Verb), a आर्टिकल और letter ऑब्जेक्ट के रूप में कार्य करते है।

Important Rule of Modals :-

Rule (1) 
Modal Auxiliary verbs का प्रयोग Main verbs के रूप में नहीं होता है। इसका प्रयोग Helping verb के रूप में होता है।
जैसे –

  1. You can help me. (‘can’ – helping verb और ‘help’ – main verb)
  2. It may rain today. (‘may – helping verb और ‘rain’ – main verb)

Rule (2) 
Modal Auxiliary verbs की फर्स्ट form, सेकंड form, थर्ड form, फोर्थ form (ing-form) और फिफ्थ form (s/es form) नहीं होते है। इसका प्रयोग सभी numbers तथा person के Subject के साथ हमेशा एक ही रूप में होता है। अर्थात् इसके रूप में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
जैसे –

  1. I can speak Engish.
  2. You can speak English.
  3. They can speak English.

Rule (3) 
सामान्यतः Modal Auxiliary verbs के बाद first form of Main Verb का प्रयोग होता है। अर्थात् Infinitive with ‘to’ का प्रयोग नहीं होता है।
जैसे –

  1. He will come here.
  2. He will to come here.

Rule (4) 
Ought तथा Used के बाद Infinitive with ‘to’ का प्रयोग होता है।
जैसे –

  1. We ought to help the poor.
  2. He used to walk in the morning.

Rule (5) 
Dare तथा Need का प्रयोग Main Verb के रूप में होता है।
जैसे –

  1. He need my help. (‘need’ – main verb)
  2. She does not dare to go there. (‘dare’ – main verb)

Rule (6)
Verb to be (be, am, are, was, were, been, being) का प्रयोग Continuous Tense में (Present participle) के के पहले होता है।
जैसे –

  1. He is taking coffee.
  2. She will be dancing.

Rule (7) 
Verb to be (be, am, are, was, were, been, being) का प्रयोग Passive voice में थर्ड form (Past participle) के पहले होता है।
जैसे –

  1. A letter was written by me.
  2. A book had been written by him.

Rule (8) 
Do/ does/ did  का प्रयोग simple Present तथा Simple Past Tense में Negative Sentence बनाने के लिए होता है।
जैसे –

  1. He does not want to tell me a lie.
  2. She did not give me a note book.

Rule (9)  
Do/ does/ did का प्रयोग Question और Interrogative sentence बनाने के लिए किया जाता है। Do/ does/ did के बाद हमेशा verb की फर्स्ट form का प्रयोग होता है।
जैसे –

  1. Does he write a letter?
  2. Do you love me?

Rule (10) 
Do/ does/ did का प्रयोग Simple Present Simple तथा Past Tense के Sentence को Emphatic (सुस्पष्ट और जोरदार) बनाने के लिए किया जाता है।
जैसे –

  1. You do write a letter.
  2. He did drink a glass of milk.

Rule (11) 
Do का प्रयोग Imperative sentence का Negative तथा Emphatic (सुस्पष्ट और जोरदार) बनाने के लिए किया जाता है।
जैसे –

  1. Do not go there. (negative)
  2. Do sing it again. (emphatic)

Rule (12) 
Has/ have/ had का प्रयोग Present, Past तथा future Tense के sentence में वर्ब की थर्ड form (Past participle) के पहले होता है।
जैसे –

  1. You have spoken the truth.
  2. I had heard of her before.

Note :
Is, am, are, was, were, been do, does, did, has, have तथा had का प्रयोग main verb के रूप में भी होता है।
जैसे –

  1. She is naughty.
  2. They were sailors.

Is, am, are, was, were, has, have, had etc. के बाद Infinitive with to का प्रयोग होता है।
जैसे –

  1. We are to be married nest month.
  2. I have to move th furniture myself.

Use of Modals with rules in hindi pdf download Now :-

Use of Modals with rules in hindi :-

Can एवं Could

1.) Can का प्रयोग power (शक्ति), ability (योग्यता) तथा capacity (सामर्थ्य/ क्षमता) को अभिव्यक्त करने के लिए किया जाता है। जबकि Could का प्रयोग ability/ capacity/ power in Past (भूतकाल की योग्यता/ शक्ति/ सामर्थ्य) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे –

  • He can lift the box .
  • I could not come yesterday.

2.) Can का प्रयोग Premission (अनुमति) देने के भाव को अभिव्यक्त करने के लिए किया जाता है। जैसे –

  • You can go now.
  • Can I help you?

3.) Can का प्रयोग Theoretical possibility (सैद्धांतिक संभावना) को अभिव्यक्त करने के लिए किया जाता है।

जैसे –

  • Everyone can make a mistake.

4.) Could का प्रयोग Remote possibility (कम संभावना) व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है।

जैसे –

  • There could be a bomb under your seat.

5.) Can का प्रयोग Informal request (दोस्ताना निवेदन) के लिए तथा Could  का प्रयोग Formal request (औपचारिक निवेदन) के लिए किया जाता है। जैसे –

  • Can I take your pan?
  • Could I talk to Mr. Shukla?

May, Might एवं Must

1.) May का प्रयोग संभावना/ अनिश्चितता के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। जैसे –

  • It may rain tonight.

2.) May का प्रयोग इच्छा को व्यक्त करने के लिए Optative sentence में होता है। जैसे –

  • May you live long !

3.) May का प्रयोग अनुमति लेने के लिए प्रश्नात्मक वाक्यों में किया जाता है।
जैसे –

  • May I come in Sir?

4.) यदि Principle Clause Present Tense में हो तथा Subordinate clause ‘that’/ ‘so that’/ ‘in order that’ से प्रारम्भ हो तथा इससे pupose (उद्देश्य) का बोध हो तो subordinate clause में may का प्रयोग होता है। जैसे –

  • We eat so that we may live.

5.) Might का प्रयोग (कम संभावना) के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। जबकि May का प्रयोग (ज्यादा संभावना) के लिए किया जाता है। जैसे –

  • He might pass the exam but seeing his intelligence, I do not have much hope.

6.) अगर संभावना बहुत अधिक हो तो Must का प्रयोग करें। जैसे –

  • He stays in five-star hotels and travels by flight. He must be very rich.

Shall एवं Will

Shall का प्रयोग Future Tense में first person include (I, We) subject के साथ किया जाता है और बाकि  subject के साथ Will का प्रयोग किया जाता है। लेकिन अगर किसी भी sentence से हमें command (आदेश), promise (वादा), threat (धमकी), determination (दृढ़-संकल्प), compulsion (अनिवार्यता) एवं advice (सलाह) का आभाष हो तो हम first person include (I, We) subject के साथ Will का प्रयोग करेंगे और बाकि subject के साथ Shall का प्रयोग करेंगे। जैसे –

  1. I shall go to college tomorrow and he will come with me. (Future Tense)
  2. You shall leave the room at once. (command)
  3. You shall be rewarded. (promise)
  4. Trespassers shall be prosecuted. (threat)
  5. I will have to finish this work. (compulsion)
  6. I will work hard and score good marks. (determination)

Would

1.) Would का प्रयोग Past habit को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। जैसे –

  • I would go to school by bus.

2.) Would का प्रयोग ‘preference’ (पसंद/ प्राथमिकता) या ‘choice’ (पसंद/ चुनाव) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। सामान्यतः ऐसे वाक्यों में ‘rather’ का भी प्रयोग होता है जब दोनों विकल्प का उल्लेख हो तो ‘than’ का भी प्रयोग होगा। जैसे –

  • He would rather die than beg.
  • I would rather take tea.

3.) अगर वाक्य का आरंभ Past से हो तो वाक्य आगे Past में ही रहेगा और Will का Past Tense ‘Would’ होता है। जैसे –

  • He hoped that he would pass.

4.) ‘Would’, ‘used to’ एवं ‘Simple Past tense’ तीनों का प्रयोग भूतकाल के Routine Action को दर्शाने के लिए भी किया जाता है। जैसे –

  • I used to go to school by bus.
  • I would return on foot.
  • We played for hours before returning home.

5.) Would का प्रयोग कोरी कल्पनाओं (fake imagination)को व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है।
जैसे –

  • If I were a bird, I would fly in the sky.

6.) Would का प्रयोग wish (इच्छा) को व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है।
जैसे –

  • I wish, India would become a developed country soon.

7.) Would like to का प्रयोग wish (इच्छा) को व्यक्त करने के लिए होता है।
जैसे –

  • I would like to talk to the manager.

Should

1.) Should का प्रयोग suggestion (सलाह) देने के लिए किया जाता है। जैसे –

  • You should study English.

2.) Should का प्रयोग’advice’ देने के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। जैसे –

  • You should not laugh at his mistakes.

3.) Should का प्रयोग ‘lest’ के बाद negative purpose (नकारात्मक उद्देश्य) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। जैसे –

  • He ran fast lest he should miss the train.

Must

1.) इसका प्रयोग compulsion (बाध्यता) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।  जैसे –

  • Candidates must write in ink.

2.) Must का प्रयोग fixed determination (पक्का इरादा/ दृढ़ संकल्प) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।  जैसे –

  • India must win the world cup.

3.) Must का प्रयोग duty (कर्त्तव्य) को व्यक्त करने के लिए जाता है।  जैसे –

  • A soldier must fight for his country.

Dare एवं Need

1.) ‘Dare’ दुस्साहस व्यक्त करता है और ‘Need’ जरूरत  2.) Dare तथा Need का प्रयोग Main Verb एवं modal दोनों ही रूप में होता है।

जैसे –

  • She does not dare to go there.

3.) Need एवं Dare का प्रयोग modal के रूप में +tv वाक्यों में नहीं होता है।  जैसे –

  • I need help him.
  • I need to help him.

4.) अगर Need एवं Dare का प्रयोग +tv वाक्यों में हो तो उसके बाद to + Verb की फर्स्ट form का प्रयोग होता है  जैसे –

  • He needs to work hard.
  • He will not dare to come here.

5.) अगर Need एवं Dare का प्रयोग helping verb के रूप में हो तो -tv वाक्यों में Need एवं Dare के बाद ‘to’ का प्रयोग नहीं होता।  जैसे –

  • I need not come tomorrow.
  • He dare not cheat anyone.

Ought to

इसका प्रयोग moral obligation  (नैतिक कर्त्तव्य) या duty को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। जैसे –

  • We ought to love our country.

Used to

इसका प्रयोग Past habit/ situation (भूतकाल की आदत/ अवस्था) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। जैसे –

  • He used to study till 10 PM.
Previous articleभारत के राष्ट्रपति की लिस्ट (1950-2022)
Next articlePronoun meaning in hindi