रेलगाड़ी से संबंधित प्रश्न PDF

Q23. दो रेलगाड़िया एक ही दिशा में क्रमशः 60 km/h तथा 40 km/hकी चाल से समांतर पटरियों पर जा रही है। तेज रफ्तार वाली रेलगाड़ी धीमी गति वाली रेलगाड़ी में बैठे एक व्यक्ति को 18 सेकंड में पार कर जाती है। तेज गति वाली गाड़ी की लम्बाई कितनी है ?

Ans. 100 मीटर

Q24. एक व्यक्ति एक खड़ी हुई रेलगाड़ी को 5 मिनट में पार करता है। यही रेलगाड़ी एक खम्भे को 48 सेकंड में पार करती है। व्यक्ति तथा रेलगाड़ी की चालो के बीच क्रमशः क्या अनुपात है ?

Ans. 4 : 25

Q25. एक 300 मीटर लम्बी रेलगाड़ी ने रेलवे लाइन के साथ-साथ रेलगाड़ी की ही दिशा में 3 km/h की चाल से जा रहे व्यक्ति को 33 सेकंड में पार किया। रेलगाड़ी की चाल कितनी है ?

Ans. 35.7 km/h

Q26. एक 180 मीटर लम्बी रेलगाड़ी एक अपने से विपरीत दिशा में चल रही 270 मीटर लम्बी रेलगाड़ी को 10.8 सेकंड में पार कर जाती है। यदि पहली रेलगाड़ी की चाल 60 km/h हो, तो दूसरी रेलगाड़ी की चाल कितनी है ?

Ans. 90 km/h

Q27. एक रेलगाड़ी 30 km की दुरी तय करने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके परिणामस्वरूप गाड़ी की चाल अपनी सामान्य चाल की 4/5 हो गई तथा यह अपने गंतव्य स्थान पर 45 मिनट देरी से पहुंची। यदि दुर्घटना इस दुर्घटनास्थल से 18 km आगे हुई होती तो यह रेलगाड़ी अपने गंतव्य पर केवल 36 मिनट देर से पहुँचती। रेलगाड़ी की सामान्य चाल कितनी थी ?

Ans. रेलगाड़ी की सामान्य चाल = 30 km/h

Q28 एक 100 मीटर लम्बी रेलगाड़ी 60 km/h की चाल से जा रही है। यह अपने सामने से दुगुनी चाल से आ रही रेलगाड़ी को 10 सेकंड में पार कर जाती है। दूसरी रेलगाड़ी की लम्बाई कितनी है ?

Ans. 400 मीटर

Q29. दो रेलगाड़िया 650 km की दुरी पर स्थित दो बिन्दुओ से एक दूसरी की ओर चलना आरम्भ करती है। यदि वे दोनों एक ही समय पर एक दूसरी की ओर चले तो 10 घंटे बाद मिलती है। परन्तु यदि इनमे से एक दूसरी से 4 घंटे 20 मिनट बाद चले तो बाद में चलने वाली रेलगाड़ी के चलने के 8 घंटे बाद ये दोनों मिलती है। प्रत्येक रेलगाड़ी की औसत चाल ज्ञात कीजिए ?

Ans. 30 km/h, 35 km/h

Q30. दो रेलगाड़िया एक ही दिशा में क्रमशः 30 km/h तथा 58 km/h की गति से जा रही है। धीमी गति वाली रेलगाड़ी में बैठा हुआ एक व्यक्ति तेज गति वाली रेलगाड़ी को 18 सेकंड में पार कर जाता है। तेज गति वाली रेलगाड़ी की लम्बाई कितनी है ?

Ans. 140 मीटर

Q31. 72 km/h की गति से जा रही एक रेलगाड़ी समांतर पटरी पर उसी दिशा में 54 km/h की गति से जा रही 192 मीटर लम्बी रेलगाड़ी के पास पहुंच जाती है तथा इसे पूर्णतया 3/2 मिनट में पार कर जाती है। यदि ये दोनों गाड़िया विपरीत दिशाओं में जा रही हो, तो कितने समय में एक दूसरे को पार कर जाएगी ? तेज गति से जा रही रेलगाड़ी की लम्बाई भी ज्ञात करें ?

Ans. 12.8 second

Q32. 126 मीटर तथा 114 मीटर लम्बी दो रेलगाड़िया विपरीत दिशाओ में क्रमशः 30 km/h तथा 42 km/h की चाल से जा रही है। मिलने के कितने समय बाद वे एक दूसरे को पार कर लेगी ?

Ans. 12 second

Q33. 54 km/h की चाल से जा रही एक रेलगाड़ी एक प्लेटफॉर्म को 20 सेकंड में पार कर जाती है। यही रेलगाड़ी अपनी ही दिशा में 6 km/h की चाल से भागे जा रहे व्यक्ति को 12 सेकंड में पार कर जाती है। गाड़ी की लम्बाई तथा प्लेटफॉर्म की लम्बाई ज्ञात कीजिए ?

Ans. गाड़ी की लम्बाई तथा प्लेटफॉर्म की लम्बाई क्रमशः = 160m, 140m

Q34. दो रेलगाड़िया समांतर पटरियों पर विपरीत दिशाओ में क्रमशः 75 km/h तथा 60 km/h की गति से जा रही है तथा एक दूसरे को 8 सेकंड में पार कर जाती है। जब वे एक ही दिशा में जा रही होती है तो तेज गति वाली रेलगाड़ी में बैठे व्यक्ति को दूसरी रेलगाड़ी 65/2 सेकंड में पार कर जाती है। प्रत्येक रेलगाड़ी की लम्बाई ज्ञात करें ?

Ans. 164.58 मीटर

रेलगाड़ी से संबंधित प्रश्न [Q23-Q34] pdf को डाउनलोड करें –

Please liike & share this with your friends. Thanks.

1
2
3
Previous articleनल और टंकी के सवाल PDF
Next articleBoats and Streams problems with solutions pdf – नाव और धारा से संबंधित प्रश्न