Boats and Streams problems with solutions pdf – नाव और धारा से संबंधित प्रश्न

Q14. अनुप्रवाह जाती हुई एक नौका 20 km की दूरी 2 घंटे में तय करती है तथा ऊध्र्वप्रवाह वही दूरी 5 घंटे में तय करती है। स्थिर पानी में नौका की गति कितनी है ?

Ans. 7km/h

Q15. एक व्यक्ति नदी में 48 km दूरी तक जाने तथा वापिस आने में 14 घंटे का समय लेता है। वह धारा की दिशा में जितने समय में 4 km जाता है उतने ही समय में धारा के विपरीत 3 km जाता है। धारा की गति कितनी है ?

Ans. 1km/h

Q16. एक  नदी में धारा का वेग 1 km/h है। एक मोटर बोट धारा के विपरीत 35 km जाकर प्रारम्भिक बिंदु पर वापिस आने में 12 घंटे लेती है। शांत जल में मोटर बोट का वेग कितना है ?

Ans. 6km/h

Q17. एक नाव धारा के विपरीत 30 km तथा धारा की दिशा में 44 km की दूरी तय करने में 10 घंटे लेती है यही नाव उसी चाल से धारा के विपरीत 40 km तथा धारा की दिशा में 55 km दूरी तय करने में 13 घंटे लेती है शांत जल में नाव की चाल कितनी है ?

Ans. 8 Km/h 

Q18. एक निश्चित दूरी तय करने में एक नाव धारा के अनुकूल जाने में, धारा के प्रतिकूल जाने में लिए गये समय से आधा समय लेती है। स्थिर जल में नाव की चाल तथा धारा के वेग का अनुपात कितना है ?

Ans. 3 : 1

Q19. एक तैराक शांत जल में 5 km/h की चाल से तैर सकता है। यदि धारा का वेग 1 km/h हो तो इस तैराक को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने तथा प्रारम्भिक बिंदु तक वापिस आने में 1 घंटा लगता है। वह स्थान प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूर है ?

Ans. 2.4km

Q20. एक तैराक धारा के विरुद्ध 45/4  मिनट में 3/4 km दूरी तय करता है तथा वहाँ से वापिस 15/2 मिनट में प्रारम्भिक बिंदु पर पहुंच जाता है। शांत जल में तैराक की चाल कितनी है ?

Ans. 5km/h

Q21. एक नदी में धारा का वेग 4 km/h है। एक नाव एक निश्चित बिंदु से धारा के विपरीत 6 km दुरी तय करके वापिस उसी बिंदु पर 2 घंटे में पहुंच जाती है। नाव का शांत जल में वेग ज्ञात कीजिए तथा धारा के विपरीत जाने में समय ज्ञात कीजिए ?

Ans. 8km/h

Q22. नदी में एक व्यक्ति किसी निश्चित बिंदु से धरा के विपरीत d km दुरी तय करके वापिस उसी बिंदु तक 5 घंटे 15 मिनट में पहुंच जाता है। वह धारा के विपरीत 2d km की दुरी 7 घंटे में तैर सकता है। यही 2d km दूरी धारा की दिशा में तय करने में उसे कितना समय लगेगा ?

Ans. 3 घंटे 30 मिनट 

Q23. एक स्टीमर धारा के विपरीत 20 km दुरी तय करने में उतना ही समय लेता है जितना कि वह धारा की दिशा  में 50 km की दूरी तय करने में लेता है। यदि धारा का वेग 3 km/h हो, तो शांत जल में स्टीमर का वेग ज्ञात कीजिए ?

Ans. 7km/h

Q24. एक नाविक अपनी नाव से 30 km धारा के विपरीत जाने में तथा 44 km धारा की दिशा में जाने में 10 घंटे लेता है। वह 40 km धारा के विपरीत जाने में तथा 55 km धारा की दिशा में जाने में 13 घंटे लेता है। धारा का वेग तथा शांत जल में नाव की गति ज्ञात कीजिए ?

Ans. 3km/h

Q25. एक व्यक्ति शांत जल में 5 km/h की दर से तैर सकता है। एक निश्चित दुरी को धारा की दिशा में तैरकर पार करने में उसे जो समय लगता है उससे तिगुना समय उसे इस दुरी को धारा के विपरीत पार करने में लगता है। धारा का वेग ज्ञात कीजिए ?

Ans. 2.5km/h

Boats and Streams problems with solutions pdf [Q14-Q25] डाउनलोड करे –

Please share this with your friends. Thanks.

1
2
Previous articleरेलगाड़ी से संबंधित प्रश्न PDF
Next articleमिश्रण के सवाल – Mixture and Alligation questions