Clock questions in hindi

Clock questions in hindi मे 10 महत्वपूर्ण सवाल घड़ी से उठाए गए है जो कि डा आर एस अग्रवाल मैथ से उठाए गए है जिनका हल भी साथ मे दिया गया है –

घड़ी का डायल प्राय: वृत्ताकार होता है जिसकी परिधि को 60 बराबर भागों मे बाँटा जाता है प्रत्येक भाग को मिनट दूरी कहा जाता है घड़ी मे दो सुईया होती है छोटी सुई घंटे की सुई तथा बड़ी सुई मिनट की सुई कहलाती है –

Clock questions in hindi :-

Q1. 4:56 बजे अपराह्न से 5:32 बजे अपराह्न के बीच का समय 1 घंटे का कौन सा भाग है?

4:56 से 5:32 के बीच का अंतर = 36 मिनट

अभीष्ट भाग = \frac{36}{60}

= \frac{3}{5}

Q2. घड़ी की दोनों सुइयों के बीच का कोण कितने बजे सर्वाधिक होता है

6 बजे दोनों सुइयों के बीच 180° होता है और 12 बजे दोनों सुइयों के बीच 360° बनता है इसलिए 360° कोण 12 बजे की स्थिति मे सर्वाधिक होता है

Q3. किसी घड़ी की मिनट वाली सुई को 3π/2 रेडियन के कोण की रचना करने मे कितना समय लगेगा?

जैसा कि आपको पता है कि 3π/2 = \frac{3×180}{2} = 270°

मिनट की सुई को 270° घूमने के लिए 45 मिनट का समय लगेगा

Q4. 3 बजकर 40 मिनट पर घड़ी की दो सुइयों के बीच कितने अंश का कोण होता है

5 मिनट मे बना कोण = \frac{360}{12} = 30°

3 बजकर 45 मिनट पर सुईया 180 डिग्री का कोण बनाती है और

3 बजकर 40 मिनट पर सुइयों के बीच कोण बनेगा = 180 – 30 = 150°

Q5. 5 बजकर 15 मिनट पर घड़ी की दो सुइयों के बीच कितने अंश का कोण होता है

5 मिनट मे बना कोण = \frac{360}{12} = 30°

घंटे की सुई द्वारा 1 घंटे मे बना कोण = 30

घंटे की सुई द्वारा 5 बजकर 15 मिनट मे बना कोण = 30× \frac{21}{4} = \frac{315}{2}

मिनट की सुई द्वारा 1 मिनट मे बना कोण = 6°

मिनट की सुई द्वारा 15 मिनट मे बना कोण = 90°

अभीष्ट कोण = \frac{315}{2} – 90 = 67.5°

Q6. एक घड़ी  हर 30 मिनट मे 3 मिनट आगे हो जाती है यदि प्रात: 5 बजे ठीक समय मिलाया जाये तो 6 घंटे बाद यह घड़ी क्या समय दिखाएगी ?

6 घंटे मे सुई आगे बढ़ेगी = 36 मिनट

अगर प्रात: 5 बजे ठीक समय मिलाया जाता है तो 6 घंटे बाद यह समय दिखाएगी = 11: 36

Q7. एक घड़ी प्रतिदिन 15 मिनट आगे हो जाती है इसे दोपहर 12 बजे मिलाया गया यह घड़ी अगले दिन प्रात: 4 बजे क्या समय दिखाएगी ?

24 घंटे मे घड़ी आगे हो जाएगी = 15 मिनट और 16 घंटे मे होगी = 10 मिनट

अत: अगले दिन प्रात: 4 बजे घड़ी समय दिखाएगी = 4:10 मिनट

Q8. एक घड़ी प्रत्येक घंटे मे 10 सेकंड आगे हो जाती है इसे प्रात: 10 बजे ठीक घड़ी से मिलाया गया अगले दिन सही समय क्या था जबकि यह साय 4 बजकर 5 मिनट दर्शाती है ?

सुबह 10 बजे से अगले दिन साय 4 बजकर 5 मिनट तक घड़ी मे त्रुटि = 5 मिनट

अत: सही समय होगा = 4 बजे

Q9. किसी घड़ी मे 5 बजे से 6 बजे के बीच कितने बजे घंटे तथा मिनट की सुई एक दूसरे के संपाती होंगी

5 बजे मे घंटे की सुई 5 पर तथा मिनट की सुई 12 पर होगी ये दोनों सुईया 25 मिनट के अंतराल पर है

इन दोनों सुइयों को संपाती होने के लिए मिनट की सुई को घंटे की सुई से 25 मिनट अधिक चलना होगा

मिनट की सुई द्वारा 55 मिनट का अंतराल पूरा होता है = 60 मिनट मे

और मिनट की सुई द्वारा 25 मिनट का अंतराल पूरा होता है = 27 \frac{3}{11} मिनट मे

अत: दोनों सुइयों के मिलने का समय = 5 बजकर 27 मिनट

Q10. किसी घड़ी मे 10 बजे तथा 11 बजे के बीच कितने बजे घंटे तथा मिनट की सुई एक दूसरे के संपाती होंगी

10 बजे घंटे घंटे की सुई 10 पर तथा मिनट की सुई 12 पर होगी

इन्हे संपाती होने के लिए मिनट की सुई को घंटे की सुई से 50 मिनट अधिक चलना होगा

मिनट की सुई द्वारा 55 मिनट का अंतराल पूरा होता है = 60 मिनट मे

मिनट की सुई द्वारा 50 मिनट का अंतराल पूरा होता है = 54 \frac{6}{11} मिनट मे

इसलिए अभीष्ट समय होगा = 10 बजकर 55 मिनट

Previous articleBankers discount example in Hindi
Next articleवर्गमूल और घनमूल के सवाल