चक्रवृद्धि ब्याज के सवाल

चक्रवृद्धि ब्याज के सवाल राकेश यादव SSC मैथ से चक्रवृद्धि ब्याज के 130 सवाल उठाए गए है जिनके उत्तर और हल भी यहा से देख और समझ सकते है –

चक्रवृद्धि ब्याज के सवाल

चक्रवृद्धि ब्याज के सवाल :-

Q1. 5% प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज पर रु 800 कितने वर्ष मे रु 882 हो जाएंगे ?

Q2. रु 250 की राशि पहले वर्ष मे 4% और दूसरे वर्ष मे 8% को चक्रवृद्धि ब्याज पर कितनी हो जाएगी ?

Q3. एक आदमी हर वर्ष के अंत मे रु 2000 बचाता है और उसे 5% चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश कर देता है 3 वर्ष के अंत मे उसके पास होंगे ?

Q4. रु 3,200 की राशि 10% वार्षिक दर पर त्रैमासिक आधार पर चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश करने पर रु 3,362 हो जाती है तदनुसार, उस निवेश की अवधि ज्ञात कीजिए ?

Q5. एक आदमी ने एक प्राइवेट संस्था से 5% साधारण ब्याज प्रतिवर्ष पर राशि उधार ली उसने 10% चक्रवृद्धि ब्याज प्रतिवर्ष पर इस राशि का 50% किसी दूसरे व्यक्ति को उधार दे दिया और इस प्रकार उस आदमी ने 4 वर्ष मे 3,205 रुपए का लाभ अर्जित किया। आदमी ने कितनी राशि उधार ली थी ?

Q6. रेखा ने 5% प्रतिवर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज पर रु 12,000 की राशि निवेश की। n वर्षो के बाद उसे रु 13,230 मिले। n का मान ज्ञात करे ?

Q7. एक व्यक्ति ने वार्षिक 8% चक्रवृद्धि ब्याज दर पर बैंक से कुछ ऋण लिया और ऋण की पूरी राशि क्रमश: पहले वर्ष के अंत मे 50,000 रुपए और दूसरे वर्ष के अंत मे 62,640 रुपए की अदायगी करके चुका दी। ऋण राशि कितनी थी ?

Q8. यदि मूल राशि पर 5% प्रतिवर्ष की दर पर दूसरे वर्ष 420 रुपए का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है, तो मूल राशि कितनी है ?

Q9. यदि मूल राशि - रु S, ब्याज दर - 2r% प्रतिवर्ष, तो व्यक्ति को 3 वर्ष के बाद चक्रवृद्धि ब्याज पर कितनी राशि मिलेगी ?

Q10. वह राशि बताइए जो दो वर्ष बाद 10% की चक्रवृद्धि ब्याज दर पर रु 2420 हो जाए ?

1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
Previous articleBoat and Stream questions in hindi – नाव और धारा के सवाल
Next articleSemantic Analogy – शब्दार्थ सादृश्य