भूगोल के प्रश्न उत्तर

भूगोल के प्रश्न उत्तर मे सामान्य ज्ञान के top 34+ प्रश्न देखने को मिलेगे जिसमे आपको भारत देश की स्थल सीमा की लम्बाई क्या है? भारत का मानक समय कहा से लिया गया है? भारत और पड़ोसी देश के साथ लगने वाली सीमा कौन-कौन सी है? के बारे में जानकारी प्राप्त होगी –

भूगोल के प्रश्न उत्तर

भूगोल के प्रश्न उत्तर :-

  1. भारत उत्तरी गोलार्द्ध में 8डिग्री 4 रेडियन से 37 डिग्री 6 रेडियन उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 रेडियन से 97 डिग्री 25 रेडियन पूर्वी देशांतर  स्थित है।
  2. सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6 डिग्री 4 रेडियन से 37 डिग्री 6 रेडियन उत्तरी अक्षांश के मध्य है।
  3. भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किलोमीटर है।
  4. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का 7 वा सबसे बड़ा देश है जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत से बड़े 6 देश है – रश, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया।
  5. भारत का क्षेत्रफल सम्पूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42 % है, जबकि इसकी जनसंख्या सम्पूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17.5 % है।
  6. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 8 बड़े देश है – चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश व रूस।
  7. भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3214 किलोमीटर है। व पूरब से पश्चिम में विस्तार 2933 किलोमीटर है।
  8. भारत की स्थल-सीमा की लम्बाई 15200 किलोमीटर है। इसके तटीय भाग की लम्बाई 7515.5 किलोमीटर है; परन्तु मुख्य भूमि के तटीय भाग की लम्बाई 6100 किलोमीटर है।
  9. भारत जलीय सीमा/ समुद्री सीमा से संबंध 7 देश है – पाकिस्तान, मालदीप, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनिशया।
  10. भारत की जल एवं स्थल सीमा से लगे देश – बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान
  11. भारत का सबसे दक्षिण बिंदु इंदिरा प्वाइंट है। यह निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। पहले इसका नाम पिगमिलियन प्वाइंट था। यह भूमध्य रेखा से 876 किलोमीटर दूर है। भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा काल है जो कि जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है। पश्चिमी बिंदु सरक्रीक (गुजरात) व् पूर्वी बिंदु वालांगू (अरुणाचल प्रदेश) में है।
  12. कोलाबा प्वाइंट मुंबई में, प्वाइंट कालीमेरे तमिलनाडु में एवं प्वाइंट पेड्रो जाफना (श्रीलंका के उत्तर-पूर्व) में है।
  13. भारत एवं चीन की सीमा को मैकमोहन रेखा कहते है। यह रेखा 1914 ईस्वी में शिमला में निर्धारित की गयी थी।
  14. भारत और अफगानिस्तान के बीच डुरंड रेखा है जो 1896 ईस्वी में सर डुरंड द्वारा निर्धारित की गई थी। अब यह रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच स्थित है।
  15. भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है, जो 15 अगस्त 1947 ईस्वी को सर सी. जे. रेडक्लिफ द्वारा के द्वारा निर्धारित की गयी थी।
  16. दक्षिण श्रीलंका भारत से पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है।
  17. श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा निकट समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया है, जो निकोबार द्वीप समूह के अंतिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है।
  18. भारत का मानक समय इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है, जो ग्रीनविच समय से 5.5 घंटे आगे है। 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर 5 राज्यों से गुजरता है।
  19. कर्क रेखा लगभग भारत के मध्य से गुजरती है।  यह 8 राज्यों से होकर जाती है – गुजरात, राजस्थान, मध्य्प्रदेश,छत्तीसगढ़, झारखंड,पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।
  20. पृथ्वी की चुंबकीय विषुवत रेखा दक्षिण भारत में त्रिवेंद्रम से गुजरती है।
  21. भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश है – भारत, बंगाल देश, भूटान, चीन और पाकिस्तान।
  22. भारतीय राज्यों में गुजरात राज्य की तटरेखा सर्वाधिक लम्बी है। इसके बाद आन्ध्रप्रदेश की तटरेखा। भारत के 10 राज्य तटरेखा से लगे हुए है – गुजरात, महारष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलगाना, केरल, पश्चिम-बंगाल।
  23. पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती है।
  24. अरुणाचल प्रदेश की सीमा पूर्व में म्यांमार देश से, पश्चिम में भूटान देश से और उत्तर में चीन से मिलती है।
  25. तीनों ओर बांग्लादेश से घिरा राज्य त्रिपुरा है जो केवल उत्तर-पूर्व में असम और मिजोरम से जुड़ा है।
  26. संकोश नदी असम एवं अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है।
  27. जोजिला दर्रे का निर्माण सिंधु नदी द्वारा, शिपकिला का निर्माण सतलज नदी द्वारा एवं जैलेप्ला का निर्माण तिस्ता नदी द्वारा हुआ है।
  28. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित कराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊँचा दर्रा (5624 मीटर) है। यहाँ से चीन को जाने वाली एक सड़क बनाई गयी है।
  29. राष्ट्रीय राजमार्ग 1 ए लेह को जोजीला दर्रा होते हुए कश्मीर घाटी से जोड़ता है।
  30. बुर्जिल दर्रा श्रीनगर से गिलगित को जोड़ती है।
  31. बनिहाल दर्रे से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है। जवाहर सुरंग इसी में स्थित है।
  32. शिपकिला दर्रा शिमला से तिब्बत को जोड़ता है।
  33. तीन अर्द्ध-चंद्राकार समुद्र तट कन्याकुमारी में मिलते है।
  34. भारत में रामेश्वरम के निकट धनुष्कोडी और श्रीलंका में तैलयमन्नार के बीच समुद्र में डूबी प्रवाल द्वीप की एक रेखा है, जिसे आदम का पुल कहा जाता है।
Indian Geography Notes भारत का भूगोल - map of india
Map of India
पड़ोसी देशों से लगा सबसे लम्बा संबंद्ध राज्य 
     देश सबसे लम्बा संबंद्ध राज्य 
1. बांग्लादेश पश्चिम बंगाल
2. चीन जम्मू-कश्मीर
3. पाकिस्तान राजस्थान
4. नेपाल बिहार
5. म्यांमार मिजोरम
6. भूटान असम
7. अफगानिस्तान जम्मू-कश्मीर 

भारत के 7 पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं की लम्बाई

भारत के 7 पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं की लम्बाई 
 देश  लम्बाई सीमा से संबंध भारतीय राज्य
1. बांग्लादेश 4096.7 असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम
2. चीन 3488.0 जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एवं उत्तरांचल प्रदेश
3. पाकिस्तान 3323.0 गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर
4. नेपाल 1751.0 उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, सिक्किम व उत्तराखंड
5. म्यांमार 1643.0 अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम व मणिपुर
6. भूटान 699.0 सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश
7. अफगानिस्तान 106.0 जम्मू-कश्मीर

भारत के प्रमुख दर्रे 

भारत के प्रमुख दर्रे 
     दर्रा      राज्य
1. कराकोरम दर्रा जम्मू-कश्मीर 
2. जोजिला दर्रा जम्मू-कश्मीर 
3. पीरपंजाल जम्मू-कश्मीर 
4. बनिहाल दर्रा जम्मू-कश्मीर 
5. बुर्जिल दर्रा जम्मू-कश्मीर 
6. शिपकिला दर्रा हिमाचल-प्रदेश
7. रोहतांग दर्रा हिमाचल-प्रदेश
8. बड़ालाचा दर्रा हिमाचल-प्रदेश
9. लिपुलेख दर्रा उत्तराखंड
10. माना दर्रा उत्तराखंड
11. नीति दर्रा उत्तराखंड
12. नाथूला दर्रा सिक्किम 
13. जैलेप्ला दर्रा सिक्किम 
14. बोम्डिला दर्रा अरुणाचल प्रदेश
15. यांग्याप दर्रा अरुणाचल प्रदेश
16. दिफू दर्रा अरुणाचल प्रदेश
17. तुजु दर्रा मणिपुर
Previous articleभारतीय संविधान के विदेशी स्रोत
Next articleमौलिक अधिकार (अनुच्छेद 14 से 32)