Compound Interest questions in hindi – चक्रवृद्धि ब्याज

Compound Interest questions in hindi pdf में आपको चक्रवृद्धि ब्याज के 20 सवाल हल pdf सहित जो कि डा आर एस अग्रवाल मैथ से लिए गए है, बताए गए है –

Compound Interest questions in hindi

चक्रवृद्धि ब्याज महत्वपूर्ण सवाल pdf  मे बताया गया शॉर्ट ट्रिक केवल 2 वर्ष और 3 वर्ष समय के लिए ही उपयोगी है अगर चक्रवृद्धि ब्याज हमे 4 या इससे अधिक वर्ष के लिए निकालना पड जाये तो हम चक्रवृद्धि मिश्रधन = P(1 + r/100)^n का प्रयोग करेंगे। 

Compound Interest questions in hindi :-

Q1. रु 6750 का 6(2/3)% वार्षिक दर से 3 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए ?

Ans. चक्रवृद्धि ब्याज = 1442

Q2. रु 16000 का 10% वार्षिक दर से 1 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए जबकि ब्याज प्रति छमाही देय हो ?

Ans. चक्रवृद्धि ब्याज = 1640

Q3. रु 125000 का 8% वार्षिक दर से 9 माह का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए, जबकि ब्याज तिमाही देय हो ?

Ans. चक्रवृद्धि ब्याज = 7651

Q4. रु 9000 का 10% वार्षिक दर पर 2 वर्ष 4 माह का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा, जबकि ब्याज वार्षिक देय हो ?

Ans. चक्रवृद्धि ब्याज = 2253

Q5. किसी धन का 12% वार्षिक दर पर 2 वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर रु 180 है। मूलधन ज्ञात कीजिए ?

Ans. मूलधन = 12500

Q6. चक्रवृद्धि ब्याज पर दिये गये धन के 2 वर्ष तथा 3 वर्ष के मिश्रधन क्रमशः रु 9680 तथा 10648 हो जाते है। दर प्रतिशत तथा मूलधन ज्ञात कीजिए ?

Ans. दर प्रतिशत = 10, मूलधन = 8000

Q7. किसी धन का 8% वार्षिक दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज रु 2080 है। इस धन का इसी दर पर इतने ही समय का साधारण ब्याज कितना होगा ?

Ans. साधारण ब्याज = 2000

Q8. कितने समय में 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से रु 2000 का मिश्रधन रु 2420 हो जायेगा ?

Ans. समय = 2 वर्ष

Q9. कितने समय में रु 800 का 10% वार्षिक दर से छमाही देय चक्रवृद्धि मिश्रधन रु 926.10 हो जायेगा ? 

Ans. 1(1/2) वर्ष

Q10. किसी धन पर एक निश्चित दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज रु 160 तथा चक्रवृद्धि ब्याज रु 170 है। ब्याज की वार्षिक दर कितनी है ?

Ans. वार्षिक दर = 12.5

Q11. 8% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष बाद देय रु 14580 का वर्तमान मूल्य कितना होगा ?

Ans. वर्तमान मूल्य = 12500

Compound Interest questions [Q1-Q11] pdf के रूप में डाउनलोड करें – 

1
2
Previous articleसाधारण ब्याज के प्रश्न PDF
Next articleक्षेत्रमिति के सभी सूत्र – Mensuration formula in hindi