मुगल साम्राज्य के शासक

मुगल साम्राज्य का संस्थापक बाबर था। बाबर एवं उतरवर्ती मुगल शासक तुर्क एवं सुन्नी मुसलमान थे। मुगल साम्राज्य के शासक का क्रम (शेरशाह, बाबर > हुमायू > अकबर > जहाँगीर > शाहजहॉ, औरंगजेब ) है। जिन्होंने सन 1483 से लेकर सन 1707 ईस्वी तक शासन किया –

बाबर (1526 – 1530) ईस्वी

बाबर प्रथम मुग़ल सम्राट थे जिन्होंने मुग़ल वंश की स्थापना के साथ-साथ पद-पादशाही की स्थापना की। जिसके तहत मुग़ल वंश के शासक को बादशाह कहा जाता था। बाबर का जन्म फरवरी 1483 ईस्वी में हुआ। इनके पिता उमरशेख मिर्जा फरगान नामक छोटे राज्य के शासक थे।

  1. बाबर फरगाना की गद्दी पर बैठा – 1494 ईस्वी में
  2. बाबर ने बादशाह की उपाधि कब धारण की – 1507 ईस्वी में
  3. बाबर के पुत्र – हुमायु, कामरान, असकरी तथा हिंदाल।
  4. बाबर ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया – 5 बार
  5. बाबर का भारत के विरुद्ध प्रथम अभियान – 1519 ईस्वी में युसूफ जाई जाति के विरुद्ध
  6. पानीपत का प्रथम युद्ध – 1526 ईस्वी को , इब्राहिम लोदी एवं बाबर के बीच
  7. खानवा का युद्ध – 1527 ईस्वी में, राणा सांगा एवं बाबर के बीच
  8. चंदेरी का युद्ध – 1528 ईस्वी में, मेदनी राय एवं बाबर के बीच
  9. घाघरा का युद्ध – 1529 ईस्वी में, अफगानो एवं बाबर के बीच
  10.  बाबर को अपनी उदारता के लिए उपाधि मिली – कलंदर की
  11.  राणा सांगा (मीराबाई  ससुर) की मृत्यु कैसे हुई – जहर से, 1528 ईस्वी में
  12.  बाबर की मृत्यु – 26 दिसंबर 1530 ईस्वी में, आगरा में
  13.  बाबर ने अपनी किस आत्मकथा की रचना की – बाबरनामा
  14.  बाबर का उत्तराधिकारी – हुमायु

हुमायूँ (1530 – 1556) ईस्वी

हुमायूँ मुग़ल सम्राज्य का द्वितीय शासक था जिसका जन्म 1507 ईस्वी में हुआ। अपने पिता (बाबर) की मृत्यु के बाद 23 दिसंबर 1530 ईस्वी को सिंहासन पर बैठा। अपने पिता के निर्देशानुसार हुमायूँ ने अपने राज्य का बँटवारा अपने भाइयों में कर दिया और इसने स्वयं 1533 ईस्वी में दीनपनाह नामक नगर की स्थापना की।

  1. हुँमायू का पूरा नाम – नसीरुद्दीन हुमायु
  2. हुँमायूने देवरा का युद्ध कब लड़ा – 1531 ईस्वी में
  3. चौसा का युद्ध – 1539 ईस्वी में, शेर खा एवं हुँमायू के बीच
  4. बिलग्राम या कन्नौज का युद्ध – 1540 ईस्वी में, शेर खा एवं हुँमायू के बीच
  5. बिलग्राम के युद्ध के बाद हुमायु ने अपना जीवन बिताया – घुमक्क्ड़ो जैसा
  6. हुँमायू की शादी कब और किसके साथ हुई – 1541 ईस्वी में, हमीदा बानू बेगम
  7. सरहिंद का युद्ध – 1555 ईस्वी में
  8. हुँमायू ने 1555 ईस्वी में दिल्ली की गद्दी पर बैठा – पंजाब के शासक सिकंदर को हराकर
  9. हुँमायू की मृत्यु कैसे हुई – सीढ़ियों से गिरने से, 1556 ईस्वी में
  10. हुमायूँनामा की रचना की –  गुल-बदन बेगम
  11. सातों दिन अलग अलग कपडे पहनने वाला शासक – हुँमायू
  12. हुमायु ने किससे कोहिनूर हीरा प्राप्त किया – ग्वालियर के राजा विक्रमजीत से

शेरशाह सूरी (1540 – 1545) ईस्वी

शेरशाह सूरी सूर सम्राज्य का संस्थापक था। इनका जन्म 1472 ईस्वी में बजवाड़ा (होशियारपुर) में हुआ। इनके बचपन का नाम फरीद खा था। फरीद खा ने एक शेर को तलवार के एक ही वार से मार दिया था। जिससे खुश होकर मुहम्मद बहार खा लोहानी ने उसे शेर खा की उपाधि दी।

शेरशाह सूरी द्वारा ग्रैंड ट्रंक रोड
जी टी रोड
  1. शेरशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा – बिलग्राम युद्ध ( 1540 ) में
  2. शेरशाह की मृत्यु – 1545 ईस्वी में
  3. शेरशाह का मकबरा कहा स्थित है – सासाराम में झील के बीच ऊँचे टीले पर
  4. रोहतासगढ़ किला, किला-ए-कुहना ( दिल्ली ) नामक मस्जिद का निर्माण करवाया – शेरशाह ने
  5. शेरशाह का उत्तराधिकारी – उसका पुत्र इस्लाम शाह
  6. ग्रैंड ट्रंक रोड की मुरम्मत किसने करवाई – शेरशाह ने
  7. डाक-प्रथा का प्रचलन किसके द्वारा किया गया – शेरशाह ने

अकबर (1556 – 1605) ईस्वी

बादशाह अकबर हुमायूँ के पुत्र और बाबर के पोता (grandson) था जिसका जन्म 15 अक्टूबर, 1542 ईस्वी को हमीदा बानू बेगम के गर्भ से अमरकोट के राणा वीर साल के महल में हुआ। अकबर के बचपन का नाम जलाल था। अकबर केवल 14 वर्ष की उम्र में राजगद्दी पर बैठा जिसका संरक्षक बैरम खा 4 वर्ष तक बना रहा। इस काल को हिंदी साहित्य का स्वर्णकाल कहा जाता है।
अकबर से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी
अकबर से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी
  1. अकबर का राज्याभिषेक कब और कहा हुआ – 1556 ईस्वी में, पंजाब के कलानौर नामक स्थान पर
  2. वह किस उपाधि से राजसिहासन पर बैठा – जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर बादशाही गाजी
  3. कौन अकबर का संरक्षक था – बैरम खा ( 1556 से 1560 ) ईस्वी तक
  4. पानीपत की दूसरी लड़ाई – 1556 ईस्वी को, अकबर और हेमू के बीच
  5. किसने बैरम खा की हत्या की – मुबारक खा ने
  6. हल्दी घाटी का युद्ध – 18 जून 1576 ईस्वी को, महाराणा प्रताप और अकबर के बीच
  7. महाराणा प्रताप की मृत्यु – 1597 ईस्वी में
  8. दास प्रथा का अंत कब और किसने किया – अकबर ने, 1562 ईस्वी में
  9. जजिया कर समाप्त कब और किसने किया – 1563 ईस्वी में
  10. दीन-ए-इलाही की स्थापना कब और किसने की – अकबर ने, 1582 ईस्वी में
  11. दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम और अंतिम हिन्दू शासक – बीरबल
  12. अकबर के दरबार का प्रसिद्ध संगीतकार – तानसेन
  13. अकबर के दरबार का प्रसिद्ध चित्रकार – अब्दुर समद
  14. अकबर के शासन प्रणाली की प्रमुख विशेषता – मनसबदारी प्रथा
  15. अकबर की मृत्यु कब हुई – 16 अक्टूबर, 1605 ईस्वी में
  16. अकबर की महत्वपूर्ण कृतियाँ – दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा, आगरा का लालकिला, फतेहपुर सीकरी में शाहीमहल , दीवाने खास, पंचमहल, बुलंद दरवाजा, इबादतखाना, लाहौर का किला।
  17. अकबरनामा ग्रन्थ की रचना की – अबुल-फजल ने
  18. बीरबल के बचपन का नाम – महेश दास
  19. संगीत सम्राट तानसेन का जन्म –  1506  ईस्वी में
  20. संगीत सम्राट तानसेन का पूरा नाम – रामतनु पांडेय
  21. अकबर ने तानसेन को उपाधि दी – कंठाभरण वाणीविलास
  22. यूसुफजाईयो के विद्रोह को दबाने के दौरान किसकी हत्या हो गई – बीरबल की
  23. किसके काल को हिंदी साहित्य का स्वर्णकाल कहा जाता है – अकबर के
  24. बुलंद दरवाजा का निर्माण करवाया – अकबर ने, गुजरात विजय पर
  25. मुगलो की राजकीय भाषा – फ़ारसी
  26. अकबर कौन सा यंत्र बजाता था – नगाड़ा

जहाँगीर (1605 – 1627) ईस्वी

अकबर का पुत्र और उत्तराधिकारी जहाँगीर हुआ जिसका जन्म 1569 ईस्वी में हुआ। इसने 42 वर्ष की उम्र में नूरजहाँ की सुंदरता से मुग्ध होकर दूसरी शादी की। नूरजहाँ के साथ निकाह के 1 वर्ष बाद इसके पुत्र (पहली पत्नी से उत्पन्न) शाहजहाँ ने शादी की। जहाँगीर के समय को चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है।
जहाँगीर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
जहाँगीर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
  1. जहाँगीर गद्दी पर कब बैठा – 1605 ईस्वी में
  2. जहाँगीर ने उपाधि धारण की – नूरुद्दीन मुहम्मद जहाँगीर बादशाही गाजी की
  3. जहाँगीर का दूसरा नाम – सलीम
  4. जहाँगीर को याद किया जाता है – न्याय की जंजीर के लिए
  5. नूरजहाँ का वास्तविक नाम – मेहरुन्निसा
  6. नूरजहाँ का विवाह हुआ – अलीकुली बेग के साथ, 1594 ईस्वी में
  7. जहाँगीर ने नूरजहाँ के साथ विवाह किया – 1611 ईस्वी में
  8. किसने अपने पिता के विरुद्ध विद्रोह किया था – खुसरो ने, 1606 ईस्वी में
  9. जहाँगीर के पुत्र – खुसरो, परवेज, खुर्रम (शाहजहाँ), शहरयार, जहाँदार।
  10. जहाँगीर की मृत्यु – 1627 ईस्वी में
  11. जहाँगीर के मकबरा का निर्माण करवाया – नूरजहाँ ने
  12. जहाँगीर के समय को कहा जाता है – चित्रकला का स्वर्णकाल

शाहजहाँ (1627 – 1657) ईस्वी

जहाँगीर का पुत्र और उत्तराधिकारी शाहजहाँ हुआ जिसका जन्म राजा उदय सिंह की पुत्री जगत गोसाई के गर्भ से 1592 ईस्वी को लाहौर में हुआ। पत्नी मुमताज महल की याद में शाहजहाँ ने ताजमहल का निर्माण करवाया जिसकी मृत्यु प्रसव-पीड़ा के कारण 1631 ईस्वी में हो गई थी। इस युग को स्थापत्यकला का स्वर्णयुग कहा जाता है।
शाहजहाँ
ताजमहल
  1. शाहजहाँ का दूसरा नाम – खुर्रम
  2. शाहजहाँ का विवाह कब और किसके साथ हुआ – 1612 ईस्वी में, मुमताज महल के साथ
  3. मुमताज महल का असली नाम – अरजुमंद बानो बेगम
  4. किसने और किसकी याद में ताजमहल बनवाया – शाहजहाँ ने, मुमताज महल
  5. ताजमहल की रूपरेखा तैयार की – उस्ताद ईशा ने
  6. ताजमहल का निर्माण करने वाला मुख्य स्थापत्य कलाकार – उस्ताद अहमद लाहौरी
  7. मयूर सिंहासन का निर्माण किसने करवाया – शाहजहाँ ने
  8. मयूर सिंहासन का निर्माण करने वाले कलाकार – बे बादल खा
  9. शाहजहाँ के शासन काल को कहा जाता है – स्थापत्यकला का स्वर्णयुग
  10. किसने शाहजहाँनाबाद की नींव डाली – शाहजहाँ ने
  11. आगरा में जामा मस्जिद का निर्माण किसने करवाया – शाहजहाँ की पुत्री जहाँआरा ने
  12. शाहजहाँ के पुत्रों में सर्वाधिक विद्वान पुत्र – दारा शिकोह
  13. सितम्बर 1657 ईस्वी में शाहजहाँ के गंभीर रूप से बीमार पड़ जाने और मृत्यु की अफवाह फैल जाने के कारण उनके पुत्रो में किस बात के लिए युद्ध आरम्भ हो गया – शासन पर उत्तराधिकार के लिए
  14. किसने और कब शाहजहाँ को कैद में डाल दिया – औरंगजेब ने, 1658 ईस्वी में
  15. धरमट का युद्ध कब और किसके बीच लड़ा गया – 15 अप्रेल 1658 ईस्वी को, दारा एवं ओरंगजेब के बीच
  16. सामूगढ़ का युद्ध और किसके बीच लड़ा गया – 29 मई 1658 ईस्वी को, दारा एवं ओरंगजेब के बीच
  17. 30 अगस्त 1659 ईस्वी में इस्लाम धर्म की अवहेलना करने के अपराध में दारा शिकोह की हत्या कर दी गयी।
  18. शाहजहाँ की मृत्यु – 22 जनवरी,1666 ईस्वी में

औरंगजेब (1658 – 1707) ईस्वी

औरंगजेब, शाहजहाँ के पुत्रों के समकालीन था। औरंगजेब को जिन्दा पीर कहा जाता था इसका जन्म 24 ओक्टुबर 1618 ईस्वी को दोहाद (गुजरात) नामक स्थान पर हुआ।

बीबी का मकबरा
बीबी का मकबरा
  1. औरंगजेब के बचपन का अधिकांश समय किसके पास बीता – नूरजहाँ
  2. औरंगजेब की शादी या निकाह किसके साथ हुई – दिलरास बानो बेगम
  3. औरंगजेब के गुरु का नाम – मीर मुहम्मद हकीम
  4. औरंगजेब को सुन्नी धर्म मानने के कारण कहा जाता था – जिन्दा पीर
  5. औरंगजेब ने बीबी का मकबरा का निर्माण कब और किसने करवाया – 1679 ईस्वी में, औरंगाबाद ( महाराष्ट्र ) में
  6. औरंगजेब की मृत्यु – 1707 ईस्वी में

मुग़ल सम्राज्य सिर्फ एक नजर में –

शासक – जन्म – शासनकाल – टिप्पणी
  1. शेरशाह – 1472 – 1540 से 1545 – G.T. रोड व डाक प्रथा का प्रारम्भ करवाया। 
  2. बाबर – 1483 – 1494 से 1530 – पानीपत (1526), खानवा (1527), चंदेरी (1528), घाघरा (1529) युद्ध 
  3. हुमायूँ – 1507 – 1530 से 1556 – चौसा (1539), बिलग्राम (1540) का युद्ध 
  4. अकबर – 1542 – 1556 से 1605 – पानीपत (1556), हल्दीघाटी (1576) का युद्ध 
  5. जहाँगीर – 1569 – 1605 से 1627 – न्याय की जंजीर के लिए याद किया जाता था। 
  6. शाहजहाँ – 1592 – 1627 से 1657 – ताजमहल, लाल किला, जामा मस्जिद, मयूर सिंहासन का निर्माण करवाया। 
  7. औरंगजेब – 1618 – 1658 से 1707 – बीबी के मकबरे का निर्माण करवाया। 
Previous article10000 one word substitution pdf
Next articleभारतीय राष्ट्रीय आंदोलन