Simple Interest questions in hindi – साधारण ब्याज

Simple Interest questions in hindi मे साधारण ब्याज से सम्बंधित सवाल संख्या 1 से 30 तक हल समेत बताए गए है जो कि प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है –Simple Interest questions in hindi

Read Before solving the Quiz :- साधारण ब्याज के 72 सवाल और हल (Basic Math)

Simple Interest questions in hindi :-

Q1. जान ने एक धनराशि 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर निवेश की है चार वर्षो बाद वह राशि, ब्याज सहित रु 770 हो जाती है, तदनुसार वह राशि कितनी थी ?

Q2. अरुण रु 20,000 अपने दो दोस्तों को उधार देता है। वह पहले दोस्त को रु 12,000, 8% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर देता है। अरुण अपनी कुल राशि पर 10% लाभ चाहता है। अत उसे शेष राशि दुसरे दोस्त को किस साधारण ब्याज दर पर देनी चाहिए, ताकि उसे इच्छित लाभ मिल सके ?

Q3. एक व्यक्ति ने एक बैंक में एकसमान साधारण ब्याज दर पर 500 रुपए 4 वर्षो के लिए और 600 रुपए 3 वर्षो के लिए जमा किए उसे कुल 190 रुपए की राशि, ब्याज के रूप में मिली। तदनुसार, साधारण ब्याज की वार्षिक दर कितनी थी ?

Q4. एक राशि साधारण ब्याज की किसी दर पर 4 वर्षो के लिए रखी गई यदि उसे 3% अधिक दर पर रखा जाता तो इस पर रु 1440 अधिक मिलते राशि कितनी है ?

Q5. शिल्पा ने समान धनराशि दो अलग-अलग बैंको में जमा की, जो क्रमशः 10% और 12% की दर से साधारण ब्याज देते है तीन वर्ष के बाद उसे कुल रु 3,300 ब्याज मिला उसने कुल कितनी राशि जमा की थी ?

Q6. कोई धनराशि 2 वर्ष के अंत में रु 2250 और 5 वर्ष के अंत में रु 2625 हो जाती है यदि व्यक्ति को केवल साधारण ब्याज मिलता है, तो ब्याज की दर कितनी है ?

Q7. 2100 रुपए की राशि 2 वर्षो में साधारण ब्याज पर 2352 रुपए हो गई। यदि ब्याज दर 1% घटा दी जाती है, तो नया ब्याज क्या है ?

Q8. रु 800 की राशि 3 वर्षो में साधारण ब्याज पर रू 920 हो जाती है यदि दर 3% प्रतिवर्ष बढ़ा दी जाती है, तो समान अवधि में वह राशि कितनी हो जाएगी ?

Q9. जितना ब्याज 5 वर्ष में 4% की साधारण ब्याज दर पर रु 6,000 पर होगा उतना ब्याज रु 8,000 की राशि पर 3% प्रति वर्ष की दर पर कितने समय में होगा ?

Q10. प्रकाश रु 20,000 में से कुछ राशि 8% के साधारण ब्याज पर और शेष राशि 4/3 % के साधारण ब्याज पर उधार देता है एक वर्ष के बाद कुल रु 800 की आय होती है 8% पर दी गई राशि ज्ञात कीजिए ?

1
2
3
Previous articleTime and Work questions in hindi – कार्य और समय
Next articleब्रह्मांड से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न