Simple Interest questions in hindi मे साधारण ब्याज से सम्बंधित सवाल संख्या 1 से 30 तक हल समेत बताए गए है जो कि प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है –
Q1. जान ने एक धनराशि 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर निवेश की है चार वर्षो बाद वह राशि, ब्याज सहित रु 770 हो जाती है, तदनुसार वह राशि कितनी थी ?
चार वर्षो बाद ब्याज सहित राशि = P + \frac{p×r×t}{100} 770 = P + \frac{p×10×4}{100} 770 = \frac{140p}{100} ⇒ p = \frac{77000}{140} p = 550
Q2. अरुण रु 20,000 अपने दो दोस्तों को उधार देता है। वह पहले दोस्त को रु 12,000, 8% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर देता है। अरुण अपनी कुल राशि पर 10% लाभ चाहता है। अत उसे शेष राशि दुसरे दोस्त को किस साधारण ब्याज दर पर देनी चाहिए, ताकि उसे इच्छित लाभ मिल सके ?
अरुण को 10% लाभ प्राप्त करने के बाद उसके पास राशि ⇒ 20000 + \frac{20000×10×1}{100} = 22000 पहले दोस्त से 1 वर्ष प्श्चात प्राप्त राशि ⇒ 12000 + \frac{12000×8×1}{100} = 12960 अरुण को 10% लाभ कमाने के लिए दूसरे दोस्त से राशि प्राप्त करनी होगी ⇒ 22000 – 12960 = 9040 रु ie दूसरे दोस्त से रु 8000 पर साधारण ब्याज लेना होगा ⇒ 9040 – 8000 = 1040 \frac{8000×d×1}{100} = 1040 d = 13%
Q3. एक व्यक्ति ने एक बैंक में एकसमान साधारण ब्याज दर पर 500 रुपए 4 वर्षो के लिए और 600 रुपए 3 वर्षो के लिए जमा किए उसे कुल 190 रुपए की राशि, ब्याज के रूप में मिली। तदनुसार, साधारण ब्याज की वार्षिक दर कितनी थी ?
Q4. एक राशि साधारण ब्याज की किसी दर पर 4 वर्षो के लिए रखी गई यदि उसे 3% अधिक दर पर रखा जाता तो इस पर रु 1440 अधिक मिलते राशि कितनी है ?
साधारण ब्याज = \frac{p×r×t}{100} 1440 = \frac{p×3×4}{100} [ध्यान दे- यह हमने सिर्फ साधारण ब्याज मे अंतर और दर मे अंतर लिया है] p = 12000
Q5. शिल्पा ने समान धनराशि दो अलग-अलग बैंको में जमा की, जो क्रमशः 10% और 12% की दर से साधारण ब्याज देते है तीन वर्ष के बाद उसे कुल रु 3,300 ब्याज मिला उसने कुल कितनी राशि जमा की थी ?
साधारण ब्याज = \frac{p×r×t}{100} 3300 = \frac{p×22×3}{100} p = 5000 कुल धनराशि = 10000
Q6. कोई धनराशि 2 वर्ष के अंत में रु 2250 और 5 वर्ष के अंत में रु 2625 हो जाती है यदि व्यक्ति को केवल साधारण ब्याज मिलता है, तो ब्याज की दर कितनी है ?
3 वर्ष का साधारण ब्याज = 5 वर्ष का मिश्रधन – 2 वर्ष का मिश्रधन ⇒ 2625 – 2250 = 375 2 वर्ष का साधारण ब्याज = 250 तब मूलधन होगा = 2250 – 250 = 2000 2 वर्ष का ब्याज = 250 \frac{2000×r×2}{100} = 250 r = 6.25
Q7. 2100 रुपए की राशि 2 वर्षो में साधारण ब्याज पर 2352 रुपए हो गई। यदि ब्याज दर 1% घटा दी जाती है, तो नया ब्याज क्या है ?
साधारण ब्याज = \frac{p×r×t}{100} 252 = \frac{2100×r×2}{100} r = 6% नया साधारण ब्याज = \frac{2100×5×2}{100} = 210
Q8. रु 800 की राशि 3 वर्षो में साधारण ब्याज पर रू 920 हो जाती है यदि दर 3% प्रतिवर्ष बढ़ा दी जाती है, तो समान अवधि में वह राशि कितनी हो जाएगी ?
साधारण ब्याज = \frac{p×r×t}{100} 120 = \frac{800×r×3}{100} ⇒ r = 5% नया साधारण ब्याज = \frac{800×8×3}{100} = 192 राशि = 800 + 192 = 992
Q9. जितना ब्याज 5 वर्ष में 4% की साधारण ब्याज दर पर रु 6,000 पर होगा उतना ब्याज रु 8,000 की राशि पर 3% प्रति वर्ष की दर पर कितने समय में होगा ?
साधारण ब्याज = \frac{p×r×t}{100} ⇒ \frac{6000×4×5}{100} = 1200 साधारण ब्याज = \frac{8000×3×t}{100} 1200 = 240t ⇒ t = 5
Q10. प्रकाश रु 20,000 में से कुछ राशि 8% के साधारण ब्याज पर और शेष राशि 4/3 % के साधारण ब्याज पर उधार देता है एक वर्ष के बाद कुल रु 800 की आय होती है 8% पर दी गई राशि ज्ञात कीजिए ?
साधारण ब्याज = \frac{p×r×t}{100} + 800 = \frac{p×8×1}{100} + \frac{(20,000-p)×(4/3)×1}{100} 800 = \frac{2p}{25} + \frac{(20,000-p)}{75} p = 8000