आयत का क्षेत्रफल

आयत का क्षेत्रफल PDF मे दिये गए 15 सवालो को Mensuration formula से हल किया हुआ है ये सभी aayat ka kshetrafal वाले सवाल डा आर एस अग्रवाल मैथ से उठाए गए है –

आयत का क्षेत्रफल :-

  1. आयत का परिमाप = 2(लम्बाई + चौड़ाई)
  2. आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
  3. आयत का विकर्ण =√(लंबाई²+चौड़ाई²)

आयत का क्षेत्रफल सम्बंधित प्रश्न :-

Q1. एक आयत का क्षेत्रफल 252 वर्ग सेमी है। इसकी लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 9 : 7 है। इसकी परिमिति कितनी है ?

Ans. आयत की परिमिति = 64 cm

Q2. उस आयत की परिमिति कितनी होगी जिसकी एक भुजा 10 cm तथा विकर्ण 26 cm हो ?

Ans. आयत की परिमिति = 68 cm

Q3. एक आयताकार खेत की लम्बाई उसकी चौड़ाई से 48 मीटर अधिक है तथा इसका परिमाप 800 मीटर है। खेत का क्षेत्रफल कितना है ?

Ans. खेत का क्षेत्रफल = 39424 वर्ग मीटर

Q4. एक आयताकार क्षेत्र के चारों ओर घूमने पर एक व्यक्ति 6 Km की दुरी तय करता है। यदि इसका क्षेत्रफल 2 वर्ग Km हो तो इसकी लम्बाई तथा चौड़ाई का अंतर कितना है ?

Ans. लम्बाई तथा चौड़ाई का अंतर = 1Km

Q5. यदि किसी आयत की लम्बाई तथा परिमिति 5 : 16 के अनुपात में हो तो इसकी लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात क्या होगा ?

Ans. लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात = 5 : 3

Q6. एक आयत के एक विकर्ण की लम्बाई 25 cm तथा इसका क्षेत्रफल 168 वर्ग cm है। इस आयत की लम्बाई कितनी होगी ?

Ans. आयत की लम्बाई = 24 cm

Q7. एक आयताकार खेत के विकर्ण की लम्बाई 17 मीटर तथा परिमाप 46 मीटर है। इस खेत का क्षेत्रफल कितना है ?

Ans. खेत का क्षेत्रफल = 120 वर्ग मीटर

Q8. यदि किसी आयताकार भूखंड की लम्बाई में 5% वृद्धि तथा चौड़ाई में 10% कमी कर दी जाये तो इसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत वृद्धि अथवा कमी होगी ?

Ans. क्षेत्रफल में कमी प्रतिशत = 5.5

Q9. एक आयत की लम्बाई 50% कम कर दी जाती है तथा चौड़ाई में 80% वृद्धि कर दी जाती है। उस आयत के क्षेत्रफल में कितना परिवर्तन होगा ?

Ans. आयत के क्षेत्रफल में कमी प्रतिशत = 10

Q10. एक आयत की लम्बाई में 25% वृद्धि कर दी जाती है। इसकी चौड़ाई में कितने प्रतिशत कमी की जाये कि क्षेत्रफल में कोई परिवर्तन न हो ?

Ans. 20%

Q11. एक आयताकार मैदान की परिमिति 480 मीटर है। इसकी लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 5 : 3 है। मैदान का क्षेत्रफल कितना है ?

Ans. मैदान का क्षेत्रफल = 13500 वर्ग मीटर

Q12. एक 40 मीटर लम्बे तथा 15 मीटर चौड़े बरामदे को आयताकार पत्थरों से पक्का करना है। यदि प्रत्येक पत्थर का आकार 6 डेसीमीटर * 5 डेसीमीटर हो, तो इन पत्थरो की संख्या कितनी है ?

Ans. पत्थरो की संख्या = 2000

Q13. एक कमरे के फर्श का परिमाप 18 मीटर है तथा इसकी ऊंचाई 3 मीटर है इस कमरे की चार दीवारों का क्षेत्रफल कितना है ?

Ans. चार दीवारों का क्षेत्रफल = 54 वर्ग मीटर

Q14. एक श्रोताकक्ष की लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 है। यदि छत का क्षेत्रफल 600 वर्ग मीटर तथा चार दीवारों का क्षेत्रफल 1500 वर्ग मीटर हो, तो इस कक्ष की ऊंचाई कितनी है ?

Ans. कक्ष की ऊंचाई = 15 मीटर

Q15. एक आयत की लम्बाई इसकी चौड़ाई से दुगुनी है। लम्बाई में 5 cm कमी करने तथा चौड़ाई में 5 cm की वृद्धि करने पर इसके क्षेत्रफल में 75 वर्ग cm की वृद्धि हो जाती है। आयत की लम्बाई कितनी है ?

Ans. आयत की लम्बाई = 40 cm

आयत का क्षेत्रफल सम्बंधित प्रश्न PDF हल को डाउनलोड करें –

Thanks for sharing this with your friends. Thanks Again.

Previous articleक्षेत्रमिति के सभी सूत्र – Mensuration formula in hindi
Next articleत्रिकोणमिति के सभी सूत्र – Trigonometry Formulas for class 10