एशिया महाद्वीप

एशिया महाद्वीप सात महाद्वीपों में से एक है। संपूर्ण पृथ्वी का स्थल भाग सात महाद्वीपों में बंटा हुआ है – एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अण्टार्कटिका। एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है, जिसका अर्थ उदित सूर्य से है। एशिया संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है।

आइये  जानते है एशिया महाद्वीप एक नजर में

  1. एशिया महाद्वीप विश्व के लगभग 30 % क्षेत्रफल पर विस्तृत है।
  2. एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर है।
  3. इस महाद्वीप के पश्चिम में यूराल पर्वत, केस्पियन सागर, काला सागर व भू-मद्य सागर एशिया और यूरोप की सीमा बनाती है।
  4. लाल सागर और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती है।
  5. बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।
  6. इस महाद्वीप में विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
  7. इस महाद्वीप में अति प्राचीन युग के स्थलखंड अंगरालैंड और गोंडवाना लैंड स्थित है।
  8. इसके प्रायद्वीप है – ( अरब, दक्कन, इंडोचीन ) का प्रायद्वीप
  9. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है – अरब का प्रायद्वीप
  10. इस महाद्वीप में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवरेस्ट ( 8850 मीटर ) स्थित है। नेपाल में इसे सागरमाथा के नाम से जानते है।
  11. विश्व का सर्वाधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है जो मध्य एशिया में 2 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।
  12. विश्व का सबसे ऊँचा पठार पामीर है जिसकी ऊंचाई 4875 मीटर है। इसे विश्व की छत भी कहा जाता है।
  13. एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है।
  14. एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीप है।
  15. एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है।
  16. एशिया के स्थलरुद्ध ( जिसकी सीमा समुद्र को नहीं छूती ) देश है – कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तानतजाकिस्तान एवं लाओस।
  17. एशिया में सबसे लम्बी नदी यांग्सी तथा अधिकतम गहराई मृत सागर 397 मीटर की है।
  18. एशिया में विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशांत महासागर में मेरियाना गर्त ( 11022 मीटर ) है।
  19. विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील है जो एशिया में स्थित है।
  20. विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर है जो एशिया में स्थित है।
  21. एशिया में विश्व की सबसे अधिक उचाई पर खारे पानी की झील पेगांग झील है जो लद्दाख व तिब्बत में स्थित है।
  22. एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम ( मेघालय ) भारत में स्थित है।
  23. एशिया का सबसे बड़ा रेलमार्ग ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग है जिसकी लंबाई 9438 किलोमीटर है।
  24. विश्व की सबसे ऊँची रेलवे लाइन का निर्माण चीन में किया गया जो कि एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  25. महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लम्बी नदी है।
  26. एशिया में विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर ( भारत ) में स्थित है जो कि 1300 मीटर लम्बा है। और इससे पूर्व खड़गपुर सबसे लम्बा प्लेटफॉर्म था।
  27. एशिया  लम्बी सुरंग शिकन जापान में है जो कि 53.8 किलोमीटर लम्बी है।
  28. एशिया में चीन देश तम्बाकू, गेहू, चावल, चाय, कपास आदि के उत्पादन में विश्व में प्रथम है।
  29. चीन विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश है।
  30. विश्व का सर्वाधिक समाचारपत्र पढ़ने वाला देश हांगकांग है।
  31. विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है।
  32. एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा है।
  33. एशिया में सर्वाधिक जूट एवं गन्ना उत्पादक देश बंगलादेश एवं भारत है।
  34. जापान के लोगो को चाय अत्यधिक पसंद है और ये लोग चाय का एक विशेष उत्सव चा-नू-यू मनाते है।
  35. एशिया का सबसे गर्म स्थान मोहनजोदड़ो ( पाकिस्तान ) है तथा सबसे ठंडा स्थान बर्खोयांस्क ( साइबेरिया ) है जहा तापमान क्रमशः 54 डिग्री C और -69 डिग्री C है।
  36. लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर स्वेज नहर है।
  37. विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देश जापान है जिससे मलेरिया की दवा बनाई जाती है।
  38. एशिया विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है।
  39. विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में है।
  40. म्यांमार देश अपने सूंदर बौद्ध मंदिरो के लिए प्रसिद्ध है।
Previous articleचट्टान के प्रकार – आग्नेय चट्टान, अवसादी चट्टान और कायांतरित चट्टान
Next articleजलमंडल से संबंधित प्रश्न उत्तर