घन और बेलन के सवाल PDF मे Cylinder और Cube के मिश्रित सवाल जो कि डा आर एस अग्रवाल मैथ से लिए गए है प्रत्येक सवाल के हल की पीडीएफ़ को आप download कर सकते है –
![घन और बेलन के सवाल [Q27-Q26] घन और बेलन के सवाल [Q27-Q26]](https://www.examhelp4.com/wp-content/uploads/2020/08/cylinder-and-cube-solution-1024x576.jpg)
घन और बेलन के सवालो को समझने से पूर्व आपको पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन सूत्र pdf में बताये गए सूत्रों को भी अच्छी तरह याद कर लेना चाहिए
घन और बेलन के सवाल :-
Q1. 8cm कोर वाले दो घनो को उनके सिरों से मिलाने पर प्राप्त घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा ?
Ans. 640cm2
Q2. दो घनो के आयतनों का अनुपात 27 : 64 है। इनके सम्पूर्ण पृष्ठो के क्षेत्रफलो का अनुपात क्या होगा ?
Ans. 9 : 16
Q3. एक घन की प्रत्येक भुजा में 50% वृद्धि करने पर इसके आयतन में कितनी वृद्धि होगी ?
Ans. 237.5%
Q4. एक बेलन के आधार की त्रिज्या 3.5cm तथा लम्बाई 8cm है। इस बेलन का सम्पूर्ण पृष्ठ कितना है ?
Ans. 253cm2
Q5. दो बेलनों की आधार त्रिज्याये क्रमशः 3 : 5 के अनुपात में है तथा इनकी ऊंचाइयां क्रमशः 2 : 3 के अनुपात में है। इनके वक्रपृष्ठो के क्षेत्रफलो का अनुपात क्या होगा ?
Ans. 2 : 5
Q6. एक बेलनाकार स्तम्भ का वक्रपृष्ठ 264m2 तथा आयतन 924m3 है। इसके व्यास की इसकी ऊंचाई से क्या अनुपात होगा ?
Ans. 14 : 6
Q7. एक बेलन के आधार का व्यास 42cm है तथा इसके वक्रपृष्ठ का क्षेत्रफल 1320 है। इस बेलन की ऊंचाई कितनी है ?
Ans. 10cm
Q8. एक लम्बवृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या तथा ऊंचाई का अनुपात क्रमशः 2 : 3 है। यदि इसका आयतन 12936cm3 हो, तो इस बेलन के सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल कितना होगा ?
Ans. 3080cm2
Q9. एक लंबवृत्तीय बेलन की ऊंचाई 14cm है तथा इसका वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल 88cm2 है। इसके आधार की त्रिज्या कितनी है ?
Ans. 1cm
Q10. 0.75cm त्रिज्या तथा 0.2cm मोटाई वाले सिक्को को पिघला कर 3cm त्रिज्या तथा 8cm ऊंचाई वाला एक लंबवृत्तीय बेलन बनाने के लिए कितने सिक्को की आवश्यकता होगी ?
Ans. 640
Q11. एक लम्बवृत्तीय बेलन के आधार के अर्द्धव्यास तथा इसकी ऊंचाई में से प्रत्येक में 10% वृद्धि कर दिये जाने पर बेलन के आयतन में कितनी वृद्धि होगी ?
Ans. 33.1%
Q12. दो बेलनों के बराबर आयतन है तथा इनकी ऊंचाइयों का अनुपात 1 : 3 है। इनकी त्रिज्याओं का अनुपात क्या होगा ?
Ans. 3/√3
Q13. एक बेलनाकार पाईप का अंदरी व्यास 2cm है। इसमें से 6m/s की दर से पानी बहकर एक बेलनाकार टंकी में गिरता है जिसके आधार की त्रिज्या 60cm है। 30 मिनट में इस टंकी में पानी के स्तर में कितनी वृद्धि होगी ?
Ans. 3m
Q14. ताम्बे की एक गोल छड़ 8cm लम्बी है तथा इसका व्यास 1cm है। इसे पिघला कर 18m लम्बी तथा समान व्यास की तार बनाई गई है। इस तार की त्रिज्या कितनी है ?
Ans. (1/30)cm
घन और बेलन के सवाल के हल pdf को डाउनलोड करें –
Please share this with your friends. Thanks.