पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन सूत्र PDF

घन और घनाभ से संबंधित सवाल

निम्न सवालो के हल पहले पेज पर अपलोड पीडीएफ़ से देखे – 

Q1. एक घनाभ की लम्बाई, चौड़ाई तथा ऊंचाई क्रमशः 20 cm, 12cm तथा 9cm है इसका आयतन, सम्पूर्ण पृष्ठ तथा विकर्ण ज्ञात कीजिए ?

Ans. 2160cm3, 1056cm2, 25cm

Q2. 8m लम्बी, 6m ऊँची तथा 22.5m चौड़ी एक दीवार को बनाने के लिए कितनी ईंटे चाहिये जबकि प्रत्येक ईंट 25cm लम्बी, 11.25cm चौड़ी तथा 6cm ऊँची हो ?

Ans. 6400

Q3. एक घनाभ की लम्बाई, चौड़ाई तथा ऊंचाई का अनुपात 8 : 5 : 3 है तथा इसके सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल 63200cm2 है। इसका आयतन ज्ञात कीजिए ?

Ans. 960000cm3

Q4. एक घन की प्रत्येक भुजा 8cm लम्बी है। घन का आयतन, सम्पूर्ण पृष्ठ तथा विकर्ण ज्ञात कीजिए ?

Ans. 512cm3, 384cm2, 8√3cm

Q5. किसी घन का सम्पूर्ण पृष्ठ 150cm2 है। इस घन का आयतन ज्ञात कीजिए ?

Ans. 125cm3

Q6. एक घन के विकर्ण की लम्बाई 6√3cm है। इसका आयतन तथा सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ?

Ans. 216cm3, 216cm2

Q7. एक लंबवृतीय बेलन की लम्बाई 80cm तथा आधार की त्रिज्या 3.5cm है। इस बेलन का आयतन, वक्रपृष्ठ तथा सम्पूर्ण पृष्ठ ज्ञात कीजिए ?

Ans. 3080cm3, 1760cm2, 1837cm2

Q8. एक बेलनाकार टंकी की धारिता 1848m3 तथा इसका व्यास 14m है। टंकी की गहराई ज्ञात कीजिए ?

Ans. 12m

Q9. लोहे के बने एक खोखले पाइप की लम्बाई 1 मीटर तथा इसकी अंदरी चौड़ाई 3cm है। यह 1cm मोटी लोहे की चादर का बना है। यदि 1cm3 लोहे का भार 21g हो, तो इस पाइप का भार कितना है ?

Ans. 26400g

Q10. एक कमरा 12m लम्बा, 9m चौड़ा तथा 8m ऊँचा है। इसमें अधिकतम किस लम्बाई का बांस रखा जा सकता है ?

Ans. 17m

Q11. एक आयताकार जलाशय में 42000L जल है। यदि जलाशय की लम्बाई 6m तथा चौड़ाई 3.5m हो, तो जलाशय में जल की गहराई कितनी है ?

Ans. 2m

Q12. एक कमरे की चौड़ाई इसकी ऊंचाई की दुगुनी तथा लम्बाई से आधी है। यदि कमरे का आयतन 512m3 हो, तो कमरे की लम्बाई कितनी है ?

Ans. 16m

Q13. एक घनाभ के विकर्ण की नाप 28cm है तथा इसके तीनो कोरो की लम्बाई का योग 44cm है। इस घनाभ के सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल कितना होगा ?

Ans. 1152cm2

Q14. एक घनाभ का आयतन 210cm3 है तथा इसके सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल 214cm2 है यदि इसके आधार का क्षेत्रफल 42cm2 हो, तो इस घनाभ की विभायें है :

Ans. 6cm, 7cm, 5cm

Please share this with your friends. Thanks.

1
2
Previous articleSimplification questions for bank – सरलीकरण (BODMAS) पर आधारित 50 सवाल
Next articleघन और घनाभ के सवाल