Percentage questions pdf – प्रतिशत के सवाल pdf

निम्नलिखित Percentage questions pdf यानि प्रतिशत के सवाल जो कि कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के लिए प्रतिशत के 39 सवाल ड़ा आर एस अग्रवाल मैथ Percentage से लिए गए है, को डाउनलोड कर सकते हो –

Percentage questions pdf - प्रतिशत के सवाल

Percentage questions pdf – प्रतिशत के सवाल :

Q1. 432 रूपये का (20/3)% कितना होगा ?

Ans. 28.8

Q2. एक मेज़ के अंकित मूल्य में 8 % कटौती करने पर इसका मूल्य 4600 रूपये है। इसका अंकित मूल्य कितना है ?

Ans. 5000 

Q3. यदि A की ऊंचाई B की ऊंचाई से 20% कम हो, तो B की ऊंचाई, A की ऊंचाई से कितने प्रतिशत अधिक है ?

Ans. 25

Q4. यदि चीनी के मूल्य में 20% वृद्धि हो जाये, तो एक गृहिणी को इसकी खपत कितने प्रतिशत कम करनी होगी कि इस पर खर्च न बढ़े ?

Ans. 50/3 

Q5. सन्नी को एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 36% अंक प्राप्त करने थे। उसने 24% अंक प्राप्त किये तथा 9 अंकों से अनुत्तीर्ण रहा। पूर्णाक ज्ञात कीजिए ?

Ans. 75

Q6. एक परीक्षा में एक छात्र ने 30% अंक लिए तथा वह 45 अंक लिए तथा 45 अंक से अनुत्तीर्ण हो गया। दूसरे छात्र ने 42% अंक लिए जो उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों से 45 अंक अधिक है। पूर्णाक तथा उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक ज्ञात कीजिए ?

Ans. 270

Q7. एक कस्बे  जनसंख्या 176400 है। इसमें 5% वार्षिक दर से वृद्धि होती है। दो वर्ष बाद कस्बे की जनसंख्या कितनी होगी ? दो वर्ष पूर्व कस्बे की जनसंख्या कितनी थी ?

Ans. 1,60,000 

Q8. एक चुनाव में दो उम्मीदवार थे। इस चुनाव में 8% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। जितने वाले उम्मीदवार ने कुल मतों के 48% मत लेकर दूसरे उम्मीदवार को 1100 मतो से पराजित कर दिया। इस चुनाव में कुल कितने मतदाता थे ?

Ans. 27500 

Q9. एक चुनाव में दो उम्मीदवार थे। इसमें मतदाता सूची में से 10% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया तथा कुल डाले गए मतों के 10% मत अवैध घोषित कर दिये। सफल उम्मीदवार कुल वैध मतों के 54% मत प्राप्त करके 1620 मतों से जीत गया। मतदाता सूची में कुल कितने मतदाता थे ?

Ans. 25000 

Q10. एक वस्तु की कर की दर में 10% कमी कर दी गई तथा इसकी खपत में 10% वृद्धि कर दी गई। इससे राजस्व प्राप्ति पर क्या प्रभाव पड़ा ?

Ans. 1

Q11. चाय के मूल्य में 10% कमी होने के कारण 270 रूपये खर्च करने पर पहले से 250 ग्राम चाय अधिक आती है। चाय का पहले वाला भाव तथा नया भाव ज्ञात करें ?

Ans. 108

Q12. नमक के 6 लीटर घोल में 5% नमक है। वाष्प द्वारा इस घोल में से 1 लीटर पानी निकाल दिये जाने पर शेष बचे घोल में कितने प्रतिशत नमक है ?

Ans. 6

Percentage questions pdf [Q1-Q12] तक हल को डाउनलोड करे अभी :-

1
2
3
Previous articleराज्यपाल की शक्ति एवं कार्य
Next articleकार्बन और उसके यौगिक क्लास 10th