साधारण ब्याज के प्रश्न PDF

Q14. समिता ने 6% वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर कोई ऋण लिया। यह दर प्रति वर्ष 1.5% वार्षिक दर से बढ़ती है। तीन वर्ष की समाप्ति पर वह रूपये 8190 ब्याज के रूप में देती है। यह ऋण राशि कितनी है ?

Ans:- ऋण राशि = 36400

Q15. A ने B को रूपये 5000, 2 वर्ष के लिए तथा C को रूपये 3000, 4 वर्ष के लिए साधारण ब्याज की एक ही दर से उधार दिये। उसने उन दोनों से ब्याज के रूप में कुल रूपये 2200 प्राप्त किये। ब्याज की वार्षिक दर कितनी है ?

Ans:- वार्षिक दर = 10%

Q16. रूपये 2500 पर 6 वर्ष में उपचित साधारण ब्याज रूपये 1875 है। इसी दर पर इतने ही समय के लिए रूपये 6875 पर कितना साधारण ब्याज उपचित होगा ?

Ans:- साधारण ब्याज = 5156.25

Q17. कितने समय में 3% वार्षिक दर से रूपये 8000 का साधारण ब्याज उतना ही होगा जितना कि 4% वार्षिक दर से रूपये 6000 का साधारण ब्याज 5 वर्ष में होगा ?

Ans:- समय = 5 वर्ष

Q18. विश्वास ने कुल रूपये 30000 उधार लिये। इसका एक भाग 12% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से तथा शेष भाग 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से लिया गया। यदि 2 वर्ष बाद कुल रूपये 36480 का भुगतान किया गया हो, तो 12% की दर पर ली गई राशि कितनी थी ?

Ans:- 12% की दर पर ली गई राशि = 12000

Q19. किसी राशि पर साधारण ब्याज मूलधन का 1/4 है तथा वर्षो की संख्या प्रतिशत दर के बराबर है। ब्याज की वार्षिक दर कितनी है ?

Ans:- वार्षिक दर = 5%

Q20. साधारण ब्याज की वार्षिक दर 13/2% से 8% हो जाने के कारण एक व्यक्ति की वार्षिक आय में रूपये 40.50 की वृद्धि हो जाती है। मूलधन कितना है ?

Ans:- मूलधन = 2700

Q21. एक व्यक्ति रूपये 10000 के एक भाग को 5% तथा दूसरे भाग को 6% वार्षिक दर पर निवेशित करता है। यदि 5% पर निवेशित राशि, 6% पर निवेशित राशि से प्रतिवर्ष रूपये 76.50 अधिक ब्याज दे, तो 6% पर निवेशित धनराशि कितनी है ?

Ans:- 6% पर निवेशित धनराशि = 3850

Q22. साधारण ब्याज की 4% वार्षिक दर से 4 वर्ष बाद देय रूपये 848 के ऋण के निपटान हेतु कितना वार्षिक भुगतान करना होगा ?

Ans:- वार्षिक भुगतान = 200

Q23. कोई धनराशि साधारण ब्याज पर 3 वर्ष में रूपये 1016 तथा 7 वर्ष में रूपये 1304 हो जाती है। धनराशि तथा ब्याज की दर ज्ञात कीजिए ?

Ans:- धनराशि = 800, ब्याज की दर = 9%

Q24. साधारण ब्याज की किस वार्षिक प्रतिशत दर से कोई धनराशि 12 वर्ष में स्वयं की दुगुनी हो जायेगी ?

Ans:- वार्षिक प्रतिशत दर = 8(1/3)

Q25. किसी धन पर एक निश्चित दर से एक निश्चित समय के लिए साधारण ब्याज मूलधन का 16/25 है। यदि दर प्रतिशत वार्षिक तथा वर्षो के संख्यात्मक मान बराबर हो, तो दर तथा समय ज्ञात कीजिए ?

Ans:- दर = समय = 8

साधारण ब्याज के प्रश्न PDF [Q14-Q25] को डाउनलोड करें –

Please like and share this with your colleague. Thanks.

1
2
Previous articleमिश्रण के सवाल – Mixture and Alligation questions
Next articleCompound Interest questions in hindi – चक्रवृद्धि ब्याज