सौरमण्डल – Solar system hindi

Solar system hindi

परम्परागत ग्रह – Solar system hindi

बुध (Mercury) :

  1. यह सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है, जो सूर्य निकलने के दो घंटा पहले दिखाई पड़ता है
  2. यह सबसे छोटा ग्रह है जिसके पास कोई उपग्रह नहीं है
  3. इसका सबसे विशिष्ट गुण है – इसमें चुम्बकीय क्षेत्र का होना
  4. यह सूर्य की परिक्रमा सबसे कम समय में पूरी करता है अर्थात यह सौरमंडल का सर्वाधिक कक्षीय गति वाला ग्रह है
  5. यहाँ दिन अति गर्म व रात बर्फीली होती है इसका तापान्तर सभी ग्रहों में सबसे अधिक (600°C) है इसका तापमान रात में -173°C व दिन में 427°C हो जाता है

शुक्र (Venus) :

  1. यह पृथ्वी का निकटतम, सबसे चमकीला एवम सबसे गर्म ग्रह है
  2. इसे साँझ का तारा या भोर का तारा कहा जाता है, क्योकिं यह शाम में पश्चिम दिशा में तथा सुबह में पूर्व दिशा में आकाश में दिखाई पड़ता है
  3. यह अन्य ग्रहों के विपरीत दक्षिणा वर्त चक्रण करता है
  4. इसे पृथ्वी का भगिनी ग्रह कहते है यह घनत्व, आकार एवम व्यास में पृथ्वी के समान है
  5. इसके पास कोई उपग्रह नहीं है

पृथ्वी (Earth) :

  1. आकार में पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है यह अपने अक्ष पर 23 सही (1/2)° झुकी हुई है
  2. यह सौरमंडल का एकमात्र ग्रह है, जिस पर जीवन है इसका एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है
  3. इसका विषुवतीय व्यास 12,756 किमी और ध्रुवीय व्यास 12,714 किमी है
  4. यह अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व 1,610 किमी प्रति घंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकंड में एक पूरा चक्कर लगती है पृथ्वी की इस गति को घूर्णन या दैनिक गति कहते है इस गतिसे दिन-रात होते है
  5. पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकंड का समय लगता है सूर्य के चतुर्दिक पृथ्वी के इस परिक्रमा को पृथ्वी की वार्षिक गति अतवा परिक्रमण कहते है पृथ्वी को सूर्य कीएक परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहा जाता हैप्रत्येक सौर वर्ष, कलेंडर वर्ष से लगभग 6 घंटा बढ़ जाता है, जिसे हर चौथे वर्ष में लीप वर्ष बनाकर समायोजित किया जाता है लीप वर्ष 366 दिन का होता है, जिसके कारण फरवरी माह में 28 के स्थान पर 29 दिन होते है
  6. पृथ्वी पर ऋतू परिवर्तन, इसकी अक्ष पर झुके होने के कर्ण तथा सूर्य के सापेक्ष इसकी स्थिति में परिवर्तन यानि वार्षिक गति के कारण होती है वार्षिक गति के कारण ही पृथ्वी पर दिन-रात छोटा-बड़ा होता है
  7. आकार एवम बनावट की दृष्टि से पृथ्वी शुक्र के समान है
  8. जल की उपस्थिति के कारण इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है
  9. इसका अक्ष इसकी कक्षा के सापेक्ष 66.5° का कोण बनाता है
  10. सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे निकट का तारा प्राक्सीमा सेन्चुरी है, जो अल्फ़ा सेन्चुरी समूह का एक तारा है यह पृथ्वी से 4.22 प्रकाशवर्ष दूर है
  11. साइरस या डॉग स्टार पृथ्वी से 9 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है एवं सूर्य से दोगुने द्रव्यमान वाला तारा है यह रात्रि में दिखाई पड़ने वाला सर्वाधिक चमकीला तारा है

मंगल (Mars) :

  1. इसे लाल ग्रह कहा जाता है, इसका रंग लाल, आयरन आक्साइड के कारण है
  2. यहाँ पृथ्वी के समान दो धुव्र है तथा इसका कक्षातली 25° के कोण पर झुका हुआ है; जिसके कारण यहाँ पृथ्वी के समान ऋतू परिवर्तन होता है
  3. इसके दिन का मान एवम अक्ष का झुकाव पृथ्वी के समान है
  4. यह अपनी धुरी पर 24 घंटे में एक बार पूरा चक्कर लगाता है
  5. इसके दो उपग्रह है – फोबोस और डीमोस
  6. सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 687 दिन लगते है
  7. सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओलिप्स मेसी एवम सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत निक्स ओलम्पिया जो माउन्ट एवरेस्ट से तीन गुणा अधिक ऊँचा है, इसी ग्रह पर स्थित है

बृहस्पती (Jupiter) :

  1. यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है इसे अपनी धुरी पर चक्कर लगाने में 10 घंटा (सबसे कम) और सूर्य की परिक्रमा करने में 12 वर्ष लगते है
  2. इसके उपग्रह ग्यानीमिड सभी उपग्रहों में सबसे बड़ा है इसका रंग पीला है

शनि (Saturn) :

  1. यह आकार में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है
  2. इसकी विशेषता है – इसके ताल के चारों और वलय का होना (मोती प्रकाश वाली कुंडली) वलय की संख्या 7 है यह आकाश में पीले तारे के समान दिखाई पड़ता है
  3. शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है जो सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है यह आकार में बुध के बराबर है टाइटन की खोज 1665 में डेनमार्क के खगोलशास्त्री क्रिश्चियन हाईजोन ने की यह एकमात्र ऐसा उपग्रह है जिसका पृथ्वी जैसा स्वयं का सघन वायुमंडल है
  4. फ़ोबे नामक शनि का उपग्रह इसकी कक्षा में घुमने की विपरीत दिशा में परिक्रमा करता है
  5. इसका घनत्व सभी ग्रहों एवम जल से भी कम है यानि इसे जल में रखने पर तैरने लगेगा

अरुण (Uranus) :

  1. यह आकार में तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है इसका तापमान लगभग -215 है
  2. इसकी खोज 1781 ई में विलियम हर्शेल द्वारा की गई है
  3. इसके चारों और नौ वलयो में पांच वलयो का नाम अल्फ़ा, बीटा, गामा, डेल्टा एवम इप्सिलान है
  4. यह अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की और (दक्षिणावर्त) घूमता है, जबकि अन्य ग्रह पश्चिम से पूर्व की और (वामावर्त) घूमते है यहाँ सूर्योदय पश्चिम की ओर एवम सूर्यास्त पूरब की ओर होता है इसके सभी उपग्रह भी पृथ्वी की विपरीत दिशा में परिभ्रमण करते है
  5. यह अपनी धुरी पर सूर्य की ओर इतना झुका हुआ है कि लेटा हुआ सा दिखलाई पड़ता है, इसलिए इसे लेटा हुआ ग्रह कहा जाता है इसका सबसे बड़ा उपग्रह टाइटेनिया है

वरुण (Neptune) :

  1. इसकी खोज 1846 ई में जर्मन खगोलज्ञ जहान गाले ने की है
  2. नई खगोलीय व्यवस्था में यह सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है
  3. यह हरे रंग का ग्रह है इसके चारों ओर अति शीतल मीथेन का बादल छाया हुआ है
  4. इसके उपग्रहों में ट्रीटान प्रमुख है

सोरमंडल में मौजूदा ग्रह Solar system hindi से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Q1. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह – बृहस्पती (Jupiter)

Q2. कितने ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं – 8

Q3. सौरमंडल में कुल कितने ग्रह है – 8

Q4. भगिनी ग्रह किसे कहते है – शुक्र

Q5. किस ग्रह का कोई भी उपग्रह नहीं है – शुक्र

Q6. शुक्र किस ग्रह के समान है – पृथ्वी

Q7. लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है – मंगल

Q8. सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है जो कि माउन्ट अवेरेस्ट से भी तीन गुणा ऊँचा है – निक्स ओलम्पिया

Q9. पीले तारे के समान कौन सा ग्रह दिखाई देता है – शनि

Q10. किस ग्रह का घनत्व पानी से भी कम है – शनि

Q11. हरे रंग का ग्रह – वरुण

Q12. पृथ्वी कितने प्रकार की गतिया करती है – घूर्णन गति और परिक्रमण गति

Q13. पृथ्वी की घूर्णन गति का नाम है – दैनिक गति

Q14. पृथ्वी अपनी परिभ्रमण गतिया या दैनिक गति पूरी करती है – 24 घंटे

Q15. पृथ्वी की परिक्रमण गति को वार्षिक गति भी कहते है

Q16. पृथ्वी अपनी एक परिक्रमण गति पूरी करती है – 365 दिन 6 घंटे में

Q17. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर 29.8 Km/sec के वेग से चक्कर लगाती है

Q18. 3 जनवरी को जब पृथ्वी सूर्य के अत्यधिक पास होती है तो उसे उपसौर कहते है

Q19. उपसौर की स्थिति में पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी 14.7 करोड़ किमी होती है

Q20. 4 जुलाई को जब पृथ्वी सूर्य के अत्यधिक दूर होती है तो उसे अपसौर कहते है

Q21. उपसौर की स्थिति में पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी 15.21 करोड़ किमी होती है

Q22. उपसौरिक एवम अपसौरिक को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा सूर्य के केंद्र से गुजरती है जिसे एपसाइड रेखा कहते है

Q23. भूमध्य रेखा के उत्तर में 47/2 डिग्री अक्षांश को कर्क रेखा और दक्षिण में 47/2 डिग्री अक्षांश को मकर रेखा कहते है

Q24. 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर लम्बवत होता है इसे मकर कर्क संक्राति कहते है इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन होता है

Q25. 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत होता है इसे मकर संक्रांति कहते है इस दिन दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन होता है

Q26. 23 सितम्बर एवम 21 मार्च को सम्पूर्ण पृथ्वी पर इदं एवम रात बराबर होते है

Q27. 21 मार्च से 23 सितम्बर की अवधि में उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य का प्रकाश 12 घंटे या अधिक समय तक प्राप्त करता है

Q28. 23 सितम्बर से 21 मार्च तक दिन छोटे और राते बड़ी होती है

Q29. उत्तरी धुर्व एवम दक्षिणी धुव्र दोनों पर ही छह महीने तक दिन और छह महीने तक रात होती है

Q30. पृथ्वी को अपनी अक्ष पर झुकी होने के कारण दिन व रात छोटा बड़ा होता है

Q31. पूर्ण सूर्यग्रहण हमेशा अमावस्या को ही होता है

Q32. चन्द्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा की रात्रि में ही होता है

1
2
3
Previous articleNational events संबंधित प्रश्न उत्तर
Next articleखेलकूद सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर – Sports gk questions