Solar system hindi मे सौरमण्डल किसे कहते है, सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह – बृहस्पति है, सौर मण्डल का सबसे गर्म ग्रह – बुध है इसी तरह के बहुत से जवाबो को जानने के लिए निम्नलिखित को पढे –
सौरमण्डल की सम्पूर्ण जानकारी हिन्दी मे – Solar system hindi :
अंतर्राष्ट्रीय खगोलशास्त्री संघ – की प्राग सम्मेलन 2006 के अनुसार सौरमंडल में मौजूद पिंडो को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में बाँटा गया है –
- परम्परागत ग्रह : बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल बृहस्पति, शनि, अरुण एवम वरुण
- बौने ग्रह : प्लूटो, चेरान, सेरस, 2003 यूबी 313
- लघु सौरमंडलीय पिंड : धूमकेतु, उपग्रह एवम अन्य छोटे खगोलीय पिंड
ग्रह :-
ग्रह वे खगोलीय पिंड है जो निम्न शर्तो को पूरा करते हो –
- जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करता हो
- उसमे पर्याप्त गुरुत्वाकर्षण बल हो जिससे वह गोल स्वरूप ग्रहण कर सके
- उसके आस-पास का क्षेत्र साफ़ हो यानि उसके आस पास अन्य खगोलीय पिंडो की भीड़-भाड़ न हो
INU की प्राग सम्मेलन (अगस्त-2006)
ग्रहों की उपर्युक्त परिभाषा INU की प्राग सम्मेलन (अगस्त-2006) में तय की गई है ग्रह की इस परिभाषा के आधार पर यम (प्लूटो) को ग्रह की श्रेणी से निकाल दिया गया फलस्वरूप परम्परागत ग्रहों की संख 9 से घटकर 8 रह गयी यम को बौने ग्रह की श्रेणी में रखा गया है ग्रहों को दो भागों में विभाजित किया गया है –
- पार्थिव या आंतरिक ग्रह : बुध, शुक्र, पृथ्वी एवम मंगल को पार्थिव ग्रह कहा जाता है क्योकि ये पृथ्वी के सदृश हते है
- बृहस्पतीय या बाह्य ग्रह : बृहस्पती, शनि, अरुण व वरुण को बृहस्पतीय ग्रह कहा जाता है
ग्रहों से सम्बंधित महत्वपूर्ण क्रम :-
मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र एवम शनि, इन पांच ग्रहों को नगी आँखों से देखा जाता है
आकार के अनुसार ग्रहों का क्रम : बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल एवम बुध
घनत्व के अनुसार ग्रहों का क्रम : शनि, अरुण बृहस्पति, नेप्च्यून, मंगल एवम शुक्र
सूर्य से ग्रहों का क्रम :-
सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम : बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवम वरुण
द्रव्यमान के अनुसार ग्रहों का क्रम : बुध, मंगल, शुक्र, पृथ्वी, अरुण, वरुण, शनि एवम बृहस्पति
परिक्रमण वेग के अनुसार ग्रहों का क्रम : बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवम वरुण
परिभ्रमण वेग के अनुसार ग्रहों का क्रम : बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, मंगल, बुध एवम शुक्र
शुक्र एवम अरुण को छोड़कर अन्य सभी ग्रहों का घूर्णन एवम परिक्रमण की दिशा एक ही है शुक्र एवम अरुण के घूर्णन की दिशा पूर्व से पश्चिम है, जबकि अन्य सभी ग्रहों के घूर्णन की गीध पश्चिम से पूर्व है
Read Also – पृथ्वी और सौर्यिक संबंध