भौतिक राशियों के मात्रक – मूल मात्रक और व्युत्प्पन मात्रक

किसी राशि के मापन के निर्देश मानक को मात्रक कहते है। मात्रक/ मापन दो प्रकार के होते है – मूल मात्रक और व्युत्प्पन मात्रक। SI पद्धति में मूल मात्रक की संख्या सात है, जिसे नीचे की सारणी में दिया गया है। तो चलिए सुरु करते है-

भौतिक राशियों के मात्रक – मूल मात्रक और व्युत्प्पन मात्रक

सबसे महत्वपूर्ण और परीक्षा-उपयोगी मात्रक इस प्रकार से है –

  1. वे सभी मात्रक, जो मूल मात्रको की सहायता से व्यक्त किये जाते है, व्युत्पन मात्रक कहलाते है।
  2. बहुत अधिक दुरी को मापने के लिए प्रकाशवर्ष का प्रयोग किया जाता है और 1 प्रकाशवर्ष = 9.46 * 10^15 मीटर के बराबर होता है।
  3. दुरी मापने की सबसे बड़ी इकाई पारसेक है और 1 पारसेक = 3.26 प्रकाशवर्ष = 3.08 * 10^ 16 मीटर के बराबर होता है।
  4. बल की CGS पद्धति में मात्रक डाईन है एवं SI पद्धति में मात्रक न्यूटन है। और 1 न्यूटन = 10^5 डाईन होता है।
  5. कार्य की CGS पद्धति में मात्रक अर्ग है एवं SI पद्धति में मात्रक जूल है। और 1 जूल = 10^7 अर्ग होता है।
 भौतिक राशि
  S.I. के मूल मात्रक
  संकेत
1. लम्बाई
मीटर  (miter)
     m
 2. द्रव्यमान
किलोग्राम(kilogram)
     kg
 3. समय
सेकंड  (second)
     s
 4. ताप
कैल्विन   (kelvin)
     K
 5. विधुत धारा
एम्पियर  (ampere)
    A
 6. ज्योतितीव्रता
कंडेला  (candela)
    Cd
 7. पदार्थ का परिणाम
मोल   (mole)
    mol
                        SI के सम्पूरक मूल मात्रक 
1.समतल कोण
 रेडियन
 rad (रेड)
2. घन कोण
 स्टेरेडियन
 sr
         SI के कुछ पुराने मात्रकों के नये नाम और संकेत 
1. ताप
 डिग्री सेंटीग्रेड (पुराना)
 डिग्री सेल्सियस (नया)
2. आवृति
 कम्पन प्रति सेकंड (पुराना)
 हर्ट्ज, HZ (नया)
3. ज्योति
 कंडेला शक्ति, CP (पुराना)
 कंडेला, cd (नया)
  • दस की विभन्न घातो के प्रतीक की सारणी
 दस की घात
 पूर्व प्रत्यय
 प्रतीक
 10^ -18
 एटो (atto )
a
10^ -15
फेम्टो (femto)
f
10^ -12
पीको (pico)
p
10^ -9
नैनो (nano)
n
10^ -6
माइक्रो (micro)
10^ -3
मिली (milli)
m
10^ -2
सेंटी (centi)
c
10^ -1
डेसी (deci)
d
 10^ 1
 डेका (deca)
 da
 10^ 2
 हेक्टो (hecto)
 h
 10^ 3
 किलो (kilo)
 k
 10^ 6
 मेगा (mega)
 M
 10^ 9
 गीगा (giga)
 G
 10^ 12
 टेरा (tera)
 T
 10^ 15
 पेटा (peta)
 P
 10^ 18
एक्सा (exa)
 E
जैसा कि आपने भौतिक राशियों के मात्रक के बारे में पढ़ा। इसमें याद रखने वाले पॉइंट 1 प्रकाशवर्ष = 9.46 * 10^15 मीटर, 1 पारसेक = 3.26 प्रकाशवर्ष = 3.08 * 10^ 16 मीटर, 1 न्यूटन = 10^5 डाईन, 1 जूल = 10^7 अर्ग  है, जो भौतिक राशियों के मात्रक में बहुत ही महत्वपूर्ण है। 
Previous articleSimple Interest questions for class 7
Next articleचक्रवर्ती ब्याज का फार्मूला – Compound Interest formula in hindi