Calendar questions in hindi

Calendar questions in hindi मे Rs Aggarwal मैथ कलेंडर पर आधारित 10 महत्वपूर्ण सवाल को को कैलेंडर फार्मूला से हल किया है –

Calendar questions in hindi

एक निश्चित तारीख पर, सप्ताह के दिनों को ज्ञात करना जब कोई वरीयता वाले दिन न दिये गये हो

दिए गये एक निश्चित तारीख पर हम विषम दिनों की संख्या पता करते है फिर हम लिखते है

  • रविवार के लिये ⇒ 0 विषम दिन
  • सोमवार के लिये ⇒ 1 विषम दिन
  • मंगलवार के लिये ⇒ 2 विषम दिन
  • बुधवार के लिये ⇒ 3 विषम दिन
  • बृहस्पतिवार के लिये ⇒ 4 विषम दिन
  • शुक्रवार के लिये ⇒ 5 विषम दिन
  • शनिवार के लिये ⇒ 6 विषम दिन

Calendar questions in hindi :-

Q11. 14 जून 1993 को सप्ताह का कौन-सा दिन पड़ेगा ?

Step #1 ⇒ 1992 वर्षो में विषम दिनों की संख्या

1600 वर्षो में विषम दिन ⇒ 4(0) = 0

300 वर्षो में विषम दिनों की संख्या = 1 {∵ using property #}

92 वर्षो में विषम दिनों की संख्या =  (वर्ष + लीप वर्ष की संख्या) / 7 {जैसा कि आपने पिछली पोस्ट में पढ़ा}

इसलिए 92 वर्षो में विषम दिनों की संख्या ⇒ (92 + 23)/7 = 3

वर्ष 1992 तक विषम दिनों की संख्या ⇒

0 + 1 + 3 = 4 ……………… 1

Step #2 ⇒ अब हम 31 मई 1993 तक विषम दिन देखेंगे कि कितने है

जनवरी (31) में विषम दिन ⇒ 31/7 = 3

फरवरी (28) में विषम दिन ⇒ 28/7 = 0

मार्च (31) में विषम दिन ⇒ 31/7 = 3

अप्रैल (30) में विषम दिन ⇒ 30/7 = 2

मई (31) में विषम दिन ⇒ 31/7 = 3

अब 31 मई तक विषम दिनों की संख्या ⇒

3 + 0 + 3 + 2 + 3 = 11 ……………… 2

Step #3 ⇒ और अब हम 1 जून से 14 जून 1993 तक विषम दिन देखेंगे कि कितने है –

विषम दिनों की संख्या ⇒

14/7 = 0 ……………… 3

परिणामस्वरूप 14 जून 1993 तक विषम दिनों की संख्या = 4 + 11 + 0 = 15

15 विषम दिन नही हो सकते इसलिए 15/7 = 1 दिन अतिरिक्त

∴ 14 जून 1993 को सप्ताह सोमवार दिन पड़ेगा

Q12. 13 अप्रैल 1723 को सप्ताह का कौन सा दिन पड़ेगा ?

Step #1 ⇒ वर्ष 1722 तक विषम दिनों की संख्या

1600 वर्षो में विषम दिन ⇒ 4(0) = 0

100 वर्षो में विषम दिन ⇒ 5

22 वर्षो में विषम दिन ⇒ (वर्ष + लीप वर्ष की संख्या) /7

(22 + 5)/7 = 6

वर्ष 1722 तक विषम दिनों की संख्या ⇒

0 + 5 + 6 = 11 ……………… 1

Step #2 ⇒ 31 मार्च तक विषम दिनों की संख्या –

जनवरी (31) में विषम दिन ⇒ 31/7 = 3

फरवरी (28) में विषम दिन ⇒ 28/7 = 0

मार्च (31) में विषम दिन ⇒ 31/7 = 3

31 मार्च तक विषम दिनों की संख्या ⇒

3 + 0 + 3 = 6 ……………… 2

Step #3 ⇒ 1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक विषम दिनों की संख्या

विषम दिनों की संख्या ⇒

13/7 = 6 ………………. 3

परिणामस्वरूप 13 अप्रैल 1723 तक विषम दिनों की संख्या = 11 + 6 + 6 = 23

लेकिन 23 दिन कभी भी अतिरक्त दिन नही हो सकते है इसलिए अतिरिक्त दिनों की संख्या = 23/7 = 2

∴ 13 अप्रैल 1723 को सप्ताह का मंगलवार दिन होगा

Q13. यदि महीने का तीसरा दिन सोमवार है तो 29 वा दिन सप्ताह का कौन सा दिन होगा ?

महीने का तीसरा दिन (3rd) = सोमवार

3 + 7 = 10 वा दिन = सोमवार

10 + 7 = 17 वा दिन = सोमवार

17 + 7 = 24 वा दिन = सोमवार

24 वा दिन + 5 दिन = सोमवार + 5 दिन

महीने का 29 वा दिन = शनिवार होगा

Q14. यदि महीने का 26 वा दिन शुक्रवार को पड़ता है तो सप्ताह का 5 वा दिन, किस दिन पड़ेगा ?

Ans. 26 – 7×3 = 5

ie. महीने का 26 वा दिन से 3 सप्ताह पहले महीने की 5 तारीख थी

इसलिए महीने का 5 वा दिन भी शुक्रवार होगा

Q15. एक साधारण वर्ष में 23 मार्च को मंगलवार था, तो इसी वर्ष 17 जुलाई को सप्ताह का कौन सा दिन होगा ?

23 मार्च ⇒ मंगलवार

मार्च महीने में शेष दिन = 31 – 23 = 8

अप्रैल महीने में दिन = 30

मई महीने में दिन = 31

जून महीने में दिन = 30

23 मार्च से 17 जुलाई तक दिनों की संख्या = 8 + 30 + 31 + 30 + 17 = 116

116 में विषम दिन = 116/7 = 4

∴ 17 जुलाई को शनिवार होगा

Q16. एक लीप वर्ष में 9 जून को बृहस्पतिवार था, तो 17 फरवरी को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा ?

फरवरी में शेष दिन = 29 – 17 = 12

मार्च में शेष दिन = 31

अप्रैल में शेष दिन = 30

मई में शेष दिन = 31

17 फरवरी से 9 जून तक दिनों की संख्या = 12 + 31 + 30 + 31 + 9 = 113

अतिरिक्त दिनों की संख्या = 113/7 = 1

∴ 17 फरवरी को सप्ताह का बुधवार दिन होगा

1
2
3
Previous articleकैलेंडर फार्मूला
Next articleNumber Series questions (संख्या श्रेणी)