Calendar questions in hindi

कलेंडर पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न :-

  • किसी भी साधारण वर्ष का पहला दिन और अंतिम दिन समान होता है ….. R1
  • एक लीप वर्ष का अंतिम दिन उसी वर्ष के पहले दिन से एक दिन आगे होता है ….. R2
  • यदि दिनाक, महिना समान है और एक साधारण वर्ष है तो हम एक दिन बढ़ा देते है ….. R3
  • यदि दिनांक, महिना समान है और हम एक लीप वर्ष को देखते है तो हम 2 दिन आगे बढ़ जाते है ….. R4

Q17. यदि 15 फरवरी 1789 को शुक्रवार है तो 15 फरवरी 1790 को कौन-सा दिन होगा ?

15 फरवरी 1789 ⇒ शुक्रवार

समान दिनांक, समान महिना और साधारण वर्ष है इसलिए R3 प्रॉपर्टी का प्रयोग करते हुए

15 फरवरी 1790 को (शुक्रवार + 1) = शनिवार होगा.

Q18. वर्ष 1996 में गणतन्त्र दिवस बुधवार को मनाया गया तो वर्ष 1997 में यह किस दिन मनाया जायेगा ?

26 जनवरी 1996 ⇒ बुधवार

समान दिनांक, समान महिना और एक लीप वर्ष है इसलिए R4 प्रॉपर्टी का प्रयोग करते हुए

वर्ष 1997 को दिन होगा (बुधवार + 2) = शुक्रवार

Please Note :- (As Suitable)

  • किसी लीप वर्ष के बाद दुसरे वर्ष का कैलंडर 6 वर्षो बाद प्रयोग किया जा सकता है ….. R5
  • किसी लीप वर्ष के बाद दुसरे और तीसरे वर्ष का कलेंडर 11 वर्ष बाद प्रयोग किया जा सकता है ….. R6

Q19. वर्ष 1991 का कलेंडर दोबारा कब प्रयोग किया जा सकता है ?

जैसा कि आपने पढ़ा कि किसी लीप वर्ष के बाद दुसरे और तीसरे वर्ष का कलेंडर 11 वर्ष बाद प्रयोग किया जा सकता है {प्रोपर्टी संख्या R6}

1988 एक लीप वर्ष है और इस लीप वर्ष के तीसरे वर्ष 1991 आता है इसलिए 1991 के 11 वर्ष बाद मतलब 2002 में वर्ष 1991 वाले वर्ष का कलेंडर प्रयोग किया जा सकता है

Q20. वर्ष 1985 का कलेंडर दोबारा कब प्रयोग में आयेगा ?

जैसा कि आपने पढ़ा कि किसी लीप वर्ष के बाद दुसरे वर्ष का कैलंडर 6 वर्षो बाद प्रयोग किया जा सकता है {प्रोपर्टी संख्या R5}

वर्ष 1984 एक लीप वर्ष है इसलिए प्रोपर्टी संख्या R5 का प्रयोग करते हुए वर्ष 1985 के कलेंडर की जगह (1985 + 6) = 1991 वर्ष में प्रयोग किया जा सकता है

Q21. रोहित का जन्मदिन 16 जनवरी 1991 में सोमवार को था, वह किस वर्ष में दोबारा सोमवार को अपना जन्मदिन मनायेगा ?

वर्ष 1991 से पहले वर्ष 1988 आता है जो कि एक लीप वर्ष है और अगर हम 1988 से देखे तो वर्ष 1991 तीसरे स्थान पर आता है इसलिए इस पर प्रोपर्टी संख्या R6 लगेगी

अत 1991 + 11 = 2002 को दोबारा से सोमवार आएगा जो 16 जनवरी 2002 को होगा

Q22. वर्ष 1984 में स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को मनाया जाता है तो किस वर्ष में दोबारा यह इसी दिन पर मनाया जायेगा ?

वर्ष 1984 पहले से ही एक लीप वर्ष है इसलिए इस पर प्रोपर्टी संख्या R5 अप्लाई होती है

अत 1984 + 6 = 1990 को स्वतन्त्रता दिवस मंगलवार को ही मनाया जायेगा

Q23. 400 वर्ष में लीप वर्षो की संख्या ज्ञात करे ?

अगर आपको 400 वर्षो में लीप वर्षो की संख्या निकालनी है तो सबसे पहले हम 1 से 100 वर्षो तक लीप वर्षो की संख्या ज्ञात करेंगे – 4, 8, 12, ………………, 96

an = a + [n – 1]d {समांतर श्रढई  फार्मूला}

96 = 4 + [n – 1]4 {d = a2 – a1} 

n = 24

i.e. 1 से 96 वर्षो तक लीप वर्षो की संख्या = 24 है

इसी तरह 101 से 196 वर्षो तक लीप वर्षो की संख्या = 24 होगी

201 से 296 वर्षो तक लीप वर्षो की संख्या = 24 होगी

और 301 से 396 वर्षो तक लीप वर्षो की संख्या = 24 होगी

नोट : वर्ष 100, 200, 300 एक लीप वर्ष नही है जबकि वर्ष 400 एक लीप वर्ष है

इसलिए 400 वर्ष में लीप वर्षो की संख्या ⇒ 24 + 24 + 24 + 24 + 1 = 97

You can Read :- कैलेंडर तर्कशक्ति के सवाल

1
2
3
Previous articleकैलेंडर फार्मूला
Next articleNumber Series questions (संख्या श्रेणी)