LCM and HCF in hindi – लघुत्तम और महत्तम समापवर्तक

Q41. पत्थरों के एक ढेर को क्रमशः 32, 40, 72 के ढेर बनाने पर 10, 18 तथा 50 पत्थर शेष बचते है इस ढेर में कम से कम कितने पत्थर है ?

हल : –

(संख्या 32, 40, 72 का ल.स.) – 22 = ढेर में कम से कम पत्थर {∵ प्रत्येक ढेर से 22 पत्थर बचते है}

(2 × 2 × 2 × 4 × 5 × 9) – 22 = 1418

Q42. एक खोखले वर्ग के रूप में कम से कम कितने लडको को खड़ा किया जा सकता है जबकि वर्ग की प्रत्येक भुजा 12, 15 अथवा 18 लडको से बनाई जा सके ? यदि यह वर्ग ठोस हो, तो कम से कम लडको की संख्या कितनी होगी

हल : –

संख्या 12, 15 और 18 का लघुत्तम समापवर्त्य = (3 × 2 × 2 × 5 × 3) = 180

खोखले वर्ग की प्रत्येक भुजा पर लडको की संख्या = 180

वर्ग का परिमाप = भुजा × 4

इसलिए कुल लडको की संख्या = 180 × 4 = 720

संख्या 720 के गुणनखण्ड = (22 × 22 × 3× 5)  

यदि यह वर्ग ठोस हो, तो कम से कम लडको की संख्या = (22 × 22 × 32 × 52) = 3600

Q43. तीन खेतो के क्षेत्रफल क्रमशः 165 वर्ग मीटर, 195 वर्ग मीटर तथा 285 वर्ग मीटर है इनमे बराबर-बराबर नाप की फूलों की आयताकार क्यारिया बनानी है यदि प्रत्येक क्यारी की चौड़ाई 3 मीटर हो, तो प्रत्येक क्यारी की लम्बाई कितनी है ?

हल : –

प्रत्येक क्यारी का क्षेत्रफल = (165 वर्ग मीटर, 195 वर्ग मीटर तथा 285 वर्ग मीटर) का म.स. = 15 वर्ग मीटर

प्रत्येक क्यारी की चौड़ाई = 3 मीटर

प्रत्येक क्यारी की लम्बाई = 15/3 = 5 मीटर

Please like & share this with your friends. Thanks.

1
2
3
4
5
6
Previous articleमानव उत्सर्जन तन्त्र
Next articleआयु सम्बन्धी प्रश्न – Age questions in hindi