लाभ और हानि के महत्वपूर्ण सवाल

Q21. एक व्यापारी ने एक वस्तु खरीदी और 5% हानि पर बेच दी यदि उसने वही वस्तु 10% कम कीमत पर खरीदी होती और 33 रु अधिक कीमत पर बेची होती, तो उसे 30% लाभ प्राप्त हो जाता तदनुसार उस वस्तु का लागत-मूल्य कितना है?

पहली स्थिति में,

माना वस्तु का क्रय मूल्य = a रु तब विक्रय मूल्य होगा = \frac{19a}{20}

दूसरी स्थिति में,

CP’ = \frac{9a}{10} और SP’ = \frac{19a}{20} + 33

लाभ प्रतिशत = 30%

विक्रय मूल्य = विक्रय मूल्य

\frac{9a×130}{10×100} = \frac{19a}{20} + 33

\frac{117a}{100} \frac{19a}{20} = 33

\frac{22a}{100} = 33

a = 150 रु

Q22. किसी वस्तु को 102 में बेचने पर 15% की हानि होती है यदि वस्तु को 134.40 में बेचा जाए तो सौदे में निवल परिणाम क्या होगा?

इस सवाल को हल करके उत्तर हमे मेल करे – [email protected]

Q23. एक विक्रेता ने किसी वस्तु को 6% की हानि पर बेचा यदि उसने उस वस्तु को 64 रु अधिक में बेचा होता तो उसे 10% का लाभ होता वस्तु की लागत कितनी है?

वस्तु का विक्रय मूल्य = विक्रय मूल्य

\frac{94a}{100} + 64 = \frac{110a}{100} जहा a वस्तु का क्रय मूल्य है

\frac{16a}{100} = 64

a = 400 रु

Q24. एक टेपरिकार्डर को 1040 रु में बेचने पर एक व्यक्ति को 4% का लाभ होता है यदि वह इसे 950 रु में बेचे तो उसे कितने प्रतिशत हानि होगी?

इस सवाल को हल करके उत्तर हमे मेल करे – [email protected]

Q25. किसी दुकानदार को कोई कपड़ा 9 रु प्रति मीटर की दर पर बेचने पर 10% की हानि होती है बताइए कि कपड़ा किस दर पर बेचा जाए जिससे दुकानदार को 15% का लाभ हो?

कपड़े का क्रय मूल्य प्रति मिटर = \frac{9×100}{90} = 10 रु

SP’ = \frac{10×115}{100} = 11.5 रु

Q26. एक वस्तु को किसी निशिचत मूल्य पर बेचा जाता है यदि उसे पूर्व बिक्री मूल्य से आधे पर बेचा जाए तो 25 \frac{1}{2} % की हानि होती है वस्तु को पूर्व बिक्री मूल्य पर बेचने के बाद लाभ प्रतिशत क्या होगा?

माना वस्तु का क्रय मूल्य = 100 रु और विक्रय मूल्य = a रु

प्रथम शर्तानुसार ⇒

SP’ = \frac{a}{2}

हानि = 100 – \frac{a}{2}

हानि प्रतिशत = \frac{(100-a/2)×100}{100}

25 \frac{1}{2} = (100-a/2)

\frac{51}{2} = (100-a/2)

a/2 = 100 – \frac{51}{2}

a/2 = \frac{149}{2}

a = 149 रु

लाभ प्रतिशत = 49%

Q27. एक दुकानदार 150 रु प्रति किलोग्राम की दर से एक वस्तु खरीदता है उसमे से 15% वस्तु नष्ट हो गई 20% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे शेष वस्तु किस कीमत (प्रति किलोग्राम) पर बेचनी चहीए?

CP = 150, लाभ = 20%

SP = \frac{150×120}{100} = 180 रु

15% वस्तु नष्ट होने पर शेष वस्तु = \frac{100-15}{100} = \frac{85}{100} = \frac{17}{20}

20% लाभ प्राप्त करने के लिए शेष वस्तु की कीमत (प्रति किलोग्राम) = \frac{180}{17/20} = 211.76 रु

Q28. यदि कोई विक्रेता 14.4 रु में नारियल बेचता है तो उसे 10% नुकसान होता है यदि वह 25% लाभ कमाना चाहता है तो उसे किस कीमत पर (रु में) नारियल बेचने होगे?

CP = \frac{14.4×100}{90} = 16 रु

25% लाभ कमाना चाहता है तो उसे नारियल बेचना चाहिए = \frac{16×125}{100} = 20 रु

Q29. यदि कोई स्टॉल 200 रु में पिज़्ज़ा बेचता है तो उस 20% का नुकसान होता है, अगर वह 10% लाभ अर्जित करना चाहता है, तो उसे किस मूल्य में (रु में) बेचना चाहिए?

CP = \frac{200×100}{80} = 250 रु

SP’ = \frac{250×110}{100} = 275 रु

Q30. एक थोक व्यापारी के पास 200 दर्जन आम थे उसने इनमे से कुछ आमों को 20% लाभ पर और शेष आमों को 10% लाभ पर बेचा, ताकि वह सभी आमों को बेचने पर 13% लाभ कमा सके। उसने 20% लाभ पर कितने आम (दर्जनों में) बेचे?

माना प्रत्येक दर्जन आम का क्रय मूल्य = 1 रु

20% लाभ पर बेचे गए आम = a दर्जन

और इसलिए 10% लाभ पर बेचे गए आम = (200 – a) दर्जन

कुछ आमों को 20% लाभ पर और शेष आमों को 10% लाभ पर बेचा, ताकि वह सभी आमों को बेचने पर 13% लाभ कमा सके

ie. \frac{a×120}{100} + \frac{(200-a)×110}{100} = \frac{200×113}{100}

⇒ 120a + 22000 – 110a = 22600

10a = 600 ⇒ a = 60

1
2
3
4
5
6
7
8
Previous articleलाभ हानि फार्मूला (labh hani formula)
Next articleProfit and Loss questions in hindi