लाभ हानि प्रश्न उत्तर

लाभ हानि प्रश्न उत्तर 72 सवालो का संग्रह है जो कि टाइप-I राकेश यादव SSC मैथ से लिए गए है ये सभी सवाल लाभ हानि फार्मूला से हल किया गया है – 

लाभ हानि प्रश्न उत्तर

लाभ हानि प्रश्न उत्तर 72 हल के साथ:-

Q1. किसी वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 20% अधिक है अंकित मूल्य पर 20% का बट्टा दिया जाता है इस प्रकार की बिक्री में होगा ?

CP = y, MRP = (6/5)y

SP = (6/5)y × 4/5 = (24/25)y

∴ हानि = y – (24/25)y = (1/25)y

हानि प्रतिशत = [(1/25)y × 100] / y = 4%

Q2. कोई व्यापारी एक घडी रु 450 में खरीदता है तथा इसका सूची मूल्य इस प्रकार निर्धारित करता है कि 10% बट्टा देने के उपरांत उसे 20% लाभ हो, इस घडी का सूची मूल्य कितना है ?

MRP = y, SP = (9/10)y

CP = 450, लाभ = 20%

SP = (450 × 120) / 100 = 540

(9/10)y = 540

y = 600

Q3. एक पुस्तक को उस पर छपे मूल्य पर 10% बट्टा देकर बेचने से एक दुकानदार को 12% लाभ होता है पुस्तक के क्रय मूल्य तथा उस पर छपे मूल्य का अनुपात क्या है ?

MRP = y, SP = (9/10)y

CP = [(9/10)y × 100] / 112 = (45/56)y

CP : MRP = (45/56)y : y = 45 : 56

Q4. किसी निर्माता ने एक वस्तु का अंकित मूल्य रु 50 निर्धारित किया तथा उसे 20% का बट्टा देकर बेच दिया यदि उसे 25% लाभ हुआ हो तो उस वस्तु का क्रय मूल्य कितना है ?

MRP = 50, SP = (50 × 80) / 100 = 40

लाभ = 25%

CP = (40 × 100) / 125 = 32

Q5. एक व्यापारी अपने माल पर क्रय मूल्य से 30% अधिक मूल्य अंकित करता है तथा इस पर 15% बट्टा देता है उस वस्तु का क्रय मूल्य कितना है जिस पर उसे रु 84 लाभ हो ?

CP = y, MRP = (130/100)y = (13/10)y

SP = [(13/10)y × 85] / 100 = (221/200)y

लाभ = SP – CP = (221/200)y – y = (21/200)y

84 = (21/200)y

y = 800

Q6. एक घड़ी का अंकित मूल्य रु 3200 है इसे दो क्रमिक बट्टो के साथ रु 2448 में बेचा जाता है यदि पहला बट्टा 10% हो, तो दूसरा बट्टा कितना है ?

[3200 × 90 × (100 – y)] / (100 × 100) = 2448

32 × 9 × (100 – y) = 24480

(100 – y) = 24480/32×9

(100 – y) = 85

y = 15

Q7. किसी वस्तु के लिखित मूल्य पर 10% बट्टा देने पर 20% लाभ होता है यदि बट्टा बढ़ा कर 20% कर दिया जाये, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा ?

MRP = y, SP = (y × 90) / 100 = (9/10)y

लाभ = 20%, CP = [(9/10)y × 100] / 120 = (3/4)y

SP’ = (y × 80) / 100 = (8/10)y

लाभ = SP’ – CP = (8/10)y – (3/4)y = (1/20)y

लाभ प्रतिशत = [(1/20)y × 100] / (3/4)y = 6.33

Q8. एक व्यापारी अपने माल पर अंकित मूल्य पर 15% का बट्टा देता है वह अपने माल पर लागत मूल्य से कितना अधिक मूल्य अंकित करे कि उसे 19% लाभ हो ?

MRP = y, SP = (17/20)y

लाभ = 19%

CP = [(17/20)y × 100] / 119 = (5/7)y

MRP – CP = y – (5/7)y = (2/7)y

माल पर लागत मूल्य से कितना अधिक मूल्य अंकित करे = [(2/7)y × 100] / (5/7)y = 40%

Q9. एक रेडियो का अंकित मूल्य रु 4800 है दुकानदार इस पर 10% का बट्टा देता है तथा 8% लाभ कमाता है यदि वह कोई बट्टा न दे तो उसका लाभ प्रतिशत कितना है ?

MRP = 4800, बट्टा = 10%

SP = (4800 × 90) / 100 = 4320, लाभ = 8%

CP = (4320 × 100) / 108 = 160 × 25 = 4000

लाभ’ = MRP – CP = 800

लाभ प्रतिशत = (800 × 100) / 4000 = 20

Q10. नरेश ने एक टी.वी. सेट, अंकित मूल्य पर 10% बट्टा लेकर रु 11250 में खरीदा इसे लाने के लिए भाड़े में रु 150 खर्च किये तथा इसे लगवाने पर रु 800 खर्च किया. बिना कोई बट्टा दिये, 15% लाभ कमाने हेतु इसे किस मूल्य पर बेचा जाना चाहिए ?

CP = 11250 + 150 + 800 = 12200

लाभ = 15%

SP = 12200 × 115) / 100 = 14030

1
2
3
4
5
6
7
8
Previous articleAverage questions in hindi – औसत के सवाल
Next articleसाधारण ब्याज के सवाल