लाभ हानि फार्मूला (labh hani formula)

लाभ हानि प्रतिशत संबन्धित 100+ सवाल जवाब हल:-

Q1. योगिता ने श्यामला को 20% के अभिलाभ पर एक प्लाज्मा टीवी बेचा। श्यामला ने उसे दीपा को 10% के लाभ पर बेच दिया। यदि दीपा को प्लाज्मा टीवी के लिए 33,000 का भुगतान करना पड़ा, तो योगिता के लिए प्लाज्मा टीवी का लागत मूल्य ज्ञात कीजिए ?

दीपा के लिए टीवी का क्रय मूल्य = 33000 = श्यामला के लिए टीवी का विक्रय मूल्य

श्यामला के लिए टीवी का क्रय मूल्य = \frac{33000×100}{110} = 30000

श्यामला के लिए टीवी का क्रय मूल्य = 30000 = योगिता के लिए टीवी का विक्रय मूल्य

∴ योगिता के लिए टीवी का क्रय मूल्य = \frac{30000×100}{120} = 25000

By Short Trick :-

योगिता के लिए प्लाज्मा टीवी का लागत मूल्य = a

\frac{120}{100} × \frac{110}{100} = 33,000

a = 25,000

Q2. आनंद एक वस्तु के मूल्य को 50% तक अंकित करता है और फिर 20% की छुट देता है और उसे बालाजी को बेचता है। बालाजी उसे खरीदने की लागत से 20 अधिक में बेचता है। यह बिक्री कीमत वस्तु की मूल लागत कीमत से 30% अधिक है। बालाजी का लाभ प्रतिशत क्या है ?

माना आनंद के लिए क्रय मूल्य = a और अंकित मूल्य = \frac{3a}{2}

वस्तु का विक्रय मूल्य = \frac{3a}{2} × \frac{80}{100} = \frac{6a}{5}

बालाजी के लिए वस्तु का क्रय मूल्य = \frac{6a}{5}

बालाजी के लिए वस्तु का विक्रय मूल्य = \frac{6a}{5} + 20

यह बिक्री कीमत वस्तु की मूल लागत कीमत से 30% अधिक है

i.e. \frac{6a}{5} + 20 = \frac{130a}{100}

\frac{13a}{10} \frac{6a}{5} = 20

a = 200

बालाजी का लाभ प्रतिशत = \frac{20×100}{240} = 8 \frac{1}{3}

Q3. पूजा 20% के लाभ पर एक घडी बेचना चाहती है। उसने वह घड़ी 10% कम पर खरीदी और 30 कम पर बेचीं, फिर भी उसे 20% का अभिलाभ हुआ घड़ी का लागत मूल्य क्या है ?

माना घड़ी का क्रय मूल्य = a रुपए, तब विक्रय मूल्य = \frac{a×120}{100} = \frac{6a}{5}

CP’ = \frac{a×90}{100} = \frac{9a}{10}

SP’ = \frac{6a}{5} – 30

Profit = \frac{6a}{5} – 30 – \frac{9a}{10} = \frac{3a}{10} – 30

Profit % = { \frac{3a}{10} – 30} × \frac{100}{9a/10}

20 = \frac{100}{9a/10} × { \frac{3a}{10} – 30}

18a = 30a – 3000

a = 250

Q4. रोहित ने अपनी कार अमित को लागत मूल्य से 10% कम पर बेच दी अमित ने कार की मरम्मत करवाने में 5,000 रुपए खर्च किए फिर उसने वह कार राजेश को कुल लागत से 20% अधिक पर बेच दी जो 1,00,000 रूपये के बराबर है। कार की कीमत (सौ के निकटम अंको में) ज्ञात कीजिए ?

रोहित के लिए कार का विक्रय मूल्य = \frac{9a}{10} जहा a कार का लागत मूल्य है

अमित के लिए कार का लागत मूल्य = \frac{9a}{10} + 5,000

अमित के लिए कार का विक्रय मूल्य = 1,00,000

{ \frac{9a}{10} + 5,000} × \frac{120}{100} = 1,00,000

{ \frac{54a}{50} + 6,000} = 1,00,000

\frac{54a}{50} = 94,000

a = 87037.04

Q5. एक व्यक्ति ने एक वस्तु 1500 रुपए में खरीदी और लागत मूल्य से 25% अधिक पर बेच दिया यदि उसे इस पर 75 रुपए कर के रूप में देना पड़ा है तो उसके लाभ की प्रतिशतता क्या होगी ?

वस्तु का विक्रय मूल्य = \frac{1500 × 125}{100} = 1875 रु

SP’ = 1875 – 75 = 1800 रु

लाभ = 1800 – 1500 = 300

लाभ प्रतिशत = \frac{300 × 100}{1500} = 20

Q6. किसी पुस्तक की 12 प्रतियों को 1800 रुपए में बेचने से 3 प्रतियों के लागत मूल्य के बराबर लाभ हुआ पुस्तक की एक प्रति का लागत मूल्य कितना है ?

माना एक प्रति का लागत मूल्य = a रु

लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य

3a = 1800 – 12a ⇒ 15a = 1800

a = 120 रु

Q7. किसी व्यक्ति ने सन्तरो के 25 क्रेट 10,000 रुपए में खरीदे उनमे से 5 क्रेट खो गए अब वह शेष में से प्रत्येक क्रेट किस दाम पर बेचे कि उसको कुल लागत पर 25% लाभ हो ?

सन्तरो का विक्रय मूल्य = \frac{10000×125}{100} = 12500 रु

5 क्रेट खोने पर शेष क्रेट = 20

प्रत्येक क्रेट का दाम बेंचने का = \frac{12500}{20} = 625 रु

Q8. किसी दुकानदार द्वारा एक बाल्टी को 8% के लाभ पर बेचने पर 8% की हानि के मुकाबले 28 रुपए अधिक मिलते है बाल्टी का लागत मूल्य (रुपयों में) क्या होगा ?

16% ……………………….. = 28

1% ………………………… = \frac{28}{16}

100% …………………….. = \frac{28×100}{16} = 175 रु

Q9. एक दुकानदार 1210 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सुखी खुबानिया बेचता है और 12% हानि वहन करता है अब उसने 1331 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचने का फैसला किया है, तो इसका क्या परिणाम होगा ?

प्रति किलोग्राम खुबनिया का क्रय मूल्य = \frac{1210×100}{88} = 1375 रु

SP’ = 1331 रु

∴ हानि = 1375 – 1331 = 44 रु

हानि प्रतिशत = \frac{44×100}{137} = 3.2

Q10. एक चावल व्यापारी 5632 रुपए में 16 किवंटल चावल खरीदता है 20% चावल परिवहन में खराब या गम हो जाता है उसे 25% लाभ प्राप्त करने के लिए कितनी दर पर चावल बेचना चाहिए ?

चावल का विक्रय मूल्य = \frac{5632×125}{100} = 7040 रु

20% चावल खराब होने पर शेष चावल = 16 \frac{80}{100} = \frac{64}{5}

चावल की दर प्रति किवंटल = \frac{7040×5}{64} = 550 रु

1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
Previous articleभारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था
Next articleलाभ और हानि के महत्वपूर्ण सवाल