लाभ हानि फार्मूला (labh hani formula)

Q31. एक कूलर का क्रय मूल्य 8400 रुपए है यदि लाभ प्रतिशत 26% है, तो कूलर का विक्रय मूल्य (रुपए में) क्या है ?

कूलर का विक्रय मूल्य = \frac{8400×126}{100} = 10584 रु

Q32. यदि एक वस्तु का विक्रय मूल्य तथा क्रय मूल्य क्रमशः 684.25 रुपए तथा 595 रुपए है, तो लाभ प्रतिशत क्या है ?

लाभ = 684.25 – 595 = 89.25 रु

लाभ प्रतिशत = \frac{89.25×100}{595} = 15

Q33. एक वस्तु का क्रय मूल्य 122 रुपए है यदि लाभ प्रतिशत 56% है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य (रुपए में) क्या है ?

वस्तु का विक्रय मूल्य = \frac{122×156}{100} = 190.32 रु

Q34. क्रय मूल्य तथा विक्रय मूल्य के मध्य अंतर 575 रुपए है यदि लाभ प्रतिशत 23% है, तो विक्रय मूल्य (रुपए में) क्या है ?

SP – CP = 575 ……………. 1

लाभ प्रतिशत = \frac{575×100}{CP}

23 = \frac{575×100}{CP} ……………….. 2

23×CP = 575×100 ⇒ 23(SP – 575) = 57500

23SP = 57500 + 13225 = 70725

SP = \frac{70725}{23} = 3075 रु

Q35. यदि एक वस्तु का क्रय मूल्य, उसके विक्रय मूल्य का 35% है, तो लाभ प्रतिशत क्या है ?

वस्तु का क्रय मूल्य = \frac{SP×35}{100} = \frac{7SP}{20}

लाभ = SP – \frac{7SP}{20} = \frac{13SP}{20}

लाभ प्रतिशत = \frac{13SP}{20} × \frac{100}{7SP/20} = \frac{1300}{7}

Q36. एक दुकानदार को 46 रुपए में एक वस्तु बेचने पर 8% नुकसान होता है 6% लाभ प्राप्त करने के लिए, उस वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होगा ?

वस्तु का क्रय मूल्य = \frac{46×100}{92} = 50 रु

6% लाभ प्राप्त करने के लिए, उस वस्तु का विक्रय मूल्य = \frac{50×106}{100} = 53 रु

Q37. एक टेलीविजन 8500 रुपए में बेचने पर एक व्यक्ति को 15% का नुकसान होता है 5% लाभ प्राप्त करने के लिए, टेलीविजन का विक्रय मूल्य क्या होगा ?

टेलीविजन का क्रय मूल्य = \frac{8500×100}{85} = 10,000 रु

5% लाभ प्राप्त करने के लिए, टेलीविजन का विक्रय मूल्य = \frac{10,000×105}{100} = 10500 रु

Q38. एक विक्रेता ने एक रुपया में 10 टाफिया खरीदी तो 25% का लाभ कमाने के लिए उसे एक रुपया में कितनी टाफी बेचनी चाहिए ?

10 टाफियो का क्रय मूल्य = 1 रु

25% का लाभ कमाने पर 10 टाफियो का विक्रय मूल्य = \frac{1×125}{100} = 1.25 रु

1.25 रु में टोफिया बेचीं = 10

1 रु में बेचीं = \frac{10}{1.25} = 8

Q39. 18 गेंदों को 900 रूपये में बेचने पर, 6 गेंदों के लागत मूल्य के बराबर हानि होती है एक गेंद का लागत मूल्य कितना है ?

18 गेंदों को 900 रूपये में बेचने पर, 6 गेंदों के लागत मूल्य के बराबर हानि होती है

ie. (18 – 6) गेंदों का क्रय मूल्य = 900 रु

एक गेंद का क्रय मूल्य = \frac{900}{12} = 75 रु

Q40. रेनू ने एक वस्तु रु 1240 में खरीदी और उसे 25% घाटे पर बेच दिया उस राशि से उसने एक और वस्तु खरीदी और उसे 40% लाभ पर बेच दिया रेनू को कुल मिलाकर कितने प्रतिशत लाभ हुआ ?

पहला विक्रय मूल्य = \frac{1240×75}{100} = 930 रु

दूसरा विक्रय मूल्य = \frac{930×140}{100} = 1302 रु

लाभ = 1302 – 1240 = 62 रु

लाभ प्रतिशत = \frac{62×100}{1240} = 5

1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
Previous articleभारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था
Next articleलाभ और हानि के महत्वपूर्ण सवाल