लाभ हानि फार्मूला (labh hani formula)

Q21. एक वस्तु को 11% हानि के बदले 7% लाभ पर बेचने से एक व्यक्ति को 720 रूपये अधिक प्राप्त होते है वस्तु का क्रय मूल्य (रूपये में) क्या है ?

(11 + 7)% ………………………… = 720 रु

1 % ………………………………. = \frac{720}{18}

100 % ………………………………. = \frac{720×100}{18} = 4000 रु

Q22. 264 रुपए का एक समान बेचने पर एक आदमी को 4% की हानि होती है 12% लाभ पाने के लिए उसे उस वस्तु को कितने में बेचना चाहिए ?

समान का क्रय मूल्य = \frac{264×100}{96} = 275 रु

SP’ = \frac{275×112}{100} = 308 रु

Q23. एक खनिक किसी व्यापारी को 40% के लाभ पर एक हीरा बेचता है और व्यापारी इसे 25% के लाभ पर ग्राहक ने इस हीरे को खरीदने के लिए 56 लाख रुपए का भुगतान किया है तो खनिक को यह हीरा कितने रुपए (लाख रूपये में) में मिला ?

खनिक के लिए हीरे का क्रय मूल्य = 56× \frac{100}{140} × \frac{100}{125} = 32 लाख रुपए

Q24. एक अनाज विक्रेता के पास 1600 किलोग्राम गेहू है इसके एक भाग को उसने 20% लाभ पर बेचा और बाकी बचे हुए भाग को 12% लाभ पर बेचा इस प्रकार उसे कुल 17% लाभ हुआ उसने 20% लाभ पर कितना गेहू (किलोग्राम) में बेचा ?

Profit Loss Exercise question no 52

20% लाभ पर बेचे गए गेहू की मात्रा = \frac{5}{5+3} ×1600 = 1000 किग्रा

Q25. एक विक्रेता तार बेचता है तथा क्रय मूल्य पर 60% लाभ कमाता है विक्रय मूल्य पर लाभ प्रतिशत क्या होगा ?

विक्रेता के लिए विक्रय मूल्य = a + \frac{60a}{100} = \frac{8a}{5} जहा a क्रय मूल्य माना है

विक्रय मूल्य पर लाभ = \frac{8a}{5} – a = \frac{3a}{5}

विक्रय मूल्य पर लाभ प्रतिशत = \frac{3a}{5} × \frac{100}{8a/5} = \frac{75}{2}

Q26. क्रय मूल्य तथा विक्रय मूल्य के मध्य अंतर 221 रुपए है यदि लाभ प्रतिशत 17% है तो विक्रय मूल्य (रुपए में) क्या है ?

लाभ = 221 और लाभ प्रतिशत = 17%

लाभ प्रतिशत = \frac{लाभ×100}{क्रय मूल्य}

17 = \frac{221×100}{क्रय मूल्य}

क्रय मूल्य = \frac{221×100}{17} = 1300 रु

विक्रय मूल्य = 1300 + 221 = 1521 रु

Q27. एक पंखे का विक्रय मूल्य 4644 रुपए है यदि लाभ प्रतिशत 29% है, तो पंखे का क्रय मूल्य (रुपए में) क्या है ?

पंखे का क्रय मूल्य = \frac{4644×100}{129} = 3600 रु

Q28. एक वस्तु 7130 रुपए में बेचीं जाती है जिससे 15% लाभ होता है इस वस्तु का लागत मूल्य (रुपए में) क्या है ?

वस्तु की लागत मूल्य = \frac{7130×100}{115} = 6200 रु

Q29. एक कैलकुलेटर का विक्रय मूल्य 13924 रुपए है तथा लाभ प्रतिशत 18 % है यदि विक्रय मूल्य 10266 रुपए हो, तो हानि प्रतिशत क्या होगा ?

कैलकुलेटर का क्रय मूल्य = \frac{13924×100}{118} = 11800 रु

हानि = 11800 – 10266 = 1534 रु

हानि प्रतिशत = \frac{1534×100}{11800} = 13

Q30. एक वस्तु का क्रय मूल्य 5800 रुपए है यदि हानि प्रतिशत 33% है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य (रुपए में) क्या है ?

वस्तु का विक्रय मूल्य = \frac{5800×67}{100} = 3886 रु

1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
Previous articleभारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था
Next articleलाभ और हानि के महत्वपूर्ण सवाल